रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पीएम मोदी का ऐलान – देश में हर साल 16 जनवरी को मनाया जाएगा National Start-up Day

by abhishek tyagi
जनवरी 15, 2022
in राष्ट्रीय

PM Modi Interaction with Start-ups: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया है कि देश में हर साल 16 जनवरी को ‘नेशनल स्टार्ट-अप डे’ मनाया जाएगा. आज पीएम मोदी ने स्टार्टअप उद्यमियों के साथ संवाद के दौरान ये ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्टार्टअप्स को सभी इनोवेटिव युवाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जो स्टार्टअप्स की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं. स्टार्टअप्स का ये कल्चर देश के दूर-दराज तक पहुंचे, इसके लिए 16 जनवरी को अब नेशनल स्टार्ट अप डे के रूप में मनाने का फैसला किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा, ”हमारा प्रयास देश में बचपन से ही छात्रों में इनोवेशन के प्रति आकर्षण पैदा करने और इनोवेशन को संस्थागत करने का है. 9,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स आज बच्चों को स्कूलों में इनोवेटे करने और नए विचारों पर काम करने का मौका दे रही हैं।

RELATED NEWS

PM Modi Live: राज्यसभा पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का देंगे जवाब

फ़रवरी 8, 2022

नई दिल्ली: आज PM Modi राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे बातचीत

जनवरी 24, 2022

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’सरकार के अलग-अलग विभाग, मंत्रालय, नौजवानों और स्टार्ट-अप्स के साथ संपर्क में रहते हैं. उनके आइडियाज को प्रोत्साहित करते हैं. सरकार की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा युवाओ को innovation का मौका देने की है. Innovation को लेकर भारत में जो अभियान चल रहा है, उसी का प्रभाव है कि Global Innovation Index में भी भारत की रैंकिंग में बहुत सुधार आया है. साल 2015 में इस रैंकिंग में भारत 81 नंबर पर था. अब इनोवेशन इंडेक्स में भारत 46 नंबर पर है।

पीएम ने कहा, ‘’जिस स्पीड और स्केल में आज भारत का युवा स्टार्ट-अप बना रहा है, वो वैश्विक महामारी के इस दौर में भारतीय की प्रबल इच्छा शक्ति और संकल्प शक्ति का प्रमाण है. पहले बेहतरीन से बेहतरीन समय में इक्का-दुक्का कंपनियां ही बड़ी बन पाती थी, लेकिन बीते साल तो 42 यूनिकॉर्न देश में बने हैं।

प्रधानमंत्री का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए स्टार्टअप उद्योगों की क्षमता में दृढ़ विश्वास रहा है. यह 2016 में स्टार्टअप इंडिया की प्रमुख पहल के शुभारंभ में परिलक्षित हुआ. सरकार ने स्टार्टअप उद्योगों की प्रगति और उन्नति को बढ़ावा देने के लिए एक सक्षम वातावरण तैयार करने की दिशा में काम किया है. इसका देश में स्टार्टअप इको-सिस्टम पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है और इससे देश में क्षेत्र में अत्यधिक प्रगति हुई है।

Tags: Global Innovation Index newsNational Start-up DayPM Modi Interaction with Start-upsपीएम मोदी समाचारपीएम मोदी हिंदी समाचार

abhishek tyagi

Related Posts

PM Modi Live: राज्यसभा पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का देंगे जवाब

by abhishek tyagi
फ़रवरी 8, 2022

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव (PM Modi Lok Sabha...

नई दिल्ली: आज PM Modi राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे बातचीत

by abhishek tyagi
जनवरी 24, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा,पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं. प्रधानमंत्री हर साल इन पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं. PMRBP के पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैंहालांकि, देश में कोविड19 की स्थिति को देखते हुए इस साल दिल्ली में पुरस्कार समारोह आयोजित करना संभव नहीं हो सका है. 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर और आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे. बच्चे अपने मातापिता और अपने संबंधित जिले के संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के साथ अपने जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस साल, बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देशभर से 29 बच्चों को (PMRBP)2022 के लिए चुना गया है. समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए पीएमआरबीपी 2022 के विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देंगे,2021 के विजेताओं को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिन्हें पिछले साल कोविड स्थिति के कारण प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका था. पीएमआरबीपी के पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Next Post

प्रतापगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की गला दबाकर कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर लुटेरे, सूनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे आसान निशाना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India