Man ki baat: पीएम मोदी के संदेश में विकास, संस्कृति और विज्ञान की झलक पर्यावरण से टेक्नोलॉजी तक की खास बातें

पीएम मोदी ने पर्यावरण, शिक्षा, तकनीक और ऊर्जा पर कई अहम बातें साझा कीं। भारतीय उपलब्धियों की सराहना की और स्वच्छ ऊर्जा, जनगणना व विज्ञान में प्रगति को देश के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा।

PM Modi Latest Speech Highlights India

PM Modi Key Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब फिर से काले हिरण दिखाई देने लगे हैं, जो एक अच्छा संकेत है। उन्होंने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी गोडावण पक्षी का भी जिक्र किया, जो कभी रेगिस्तानी इलाकों की पहचान हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसकी संख्या काफी कम हो गई थी।

छात्र की कला को सराहना

सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी को अपनी बनाई एक पेंटिंग भेंट की। प्रधानमंत्री ने इस कला को न सिर्फ सराहा, बल्कि छात्र को एक व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला भी बढ़ाया।

भारतीय चीज की अंतरराष्ट्रीय पहचान

पीएम मोदी ने बताया कि ब्राजील में हुई एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारत के दो ब्रांड्स को पुरस्कार मिले हैं। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई और लोगों ने भारतीय चीज की विविधता पर ध्यान देने की बात कही।

भगवान बुद्ध के विचारों की अहमियत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन आज भी हमें शांति और आत्म-नियंत्रण का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि आज के तनाव भरे माहौल में बुद्ध के विचार और भी ज्यादा जरूरी हो गए हैं।

विदेशों में भी फैल रहा संदेश

उन्होंने बताया कि चिली में एक संस्था बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही है। लद्दाख के Drubpon Otzer Rinpoche के मार्गदर्शन में यह संस्था ध्यान और करुणा को लोगों के जीवन से जोड़ रही है।

बांस नीति से बदली तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा कि 2017 में सरकार ने कानून बदलकर बांस को पेड़ की श्रेणी से हटा दिया था। इसका फायदा आज नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में साफ दिख रहा है, जहां बांस का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट को ‘अष्टलक्ष्मी’ भी बताया।

डिजिटल इंडिया की बड़ी पहल

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने 20 करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों को डिजिटाइज कर एक पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। इससे आम लोगों को ऐतिहासिक जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

बेटियों की शानदार उपलब्धि

उन्होंने कहा कि फ्रांस के बोर्डो में हुए ‘यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड’ में भारतीय बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।

जनगणना प्रक्रिया हुई आसान

पीएम मोदी ने बताया कि अब जनगणना में लोगों की भागीदारी आसान हो गई है। लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। अब तक करीब 1 करोड़ 20 लाख परिवारों की हाउस लिस्टिंग पूरी हो चुकी है।

स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा बहुत जरूरी है। हमें बिजली बचानी चाहिए और साफ ऊर्जा को अपनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा है।

न्यूक्लियर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है। यह भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है, खास बात यह है कि यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना है।

Exit mobile version