Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Man ki baat: पीएम मोदी के संदेश में विकास, संस्कृति और विज्ञान की झलक पर्यावरण से टेक्नोलॉजी तक की खास बातें

पीएम मोदी ने पर्यावरण, शिक्षा, तकनीक और ऊर्जा पर कई अहम बातें साझा कीं। भारतीय उपलब्धियों की सराहना की और स्वच्छ ऊर्जा, जनगणना व विज्ञान में प्रगति को देश के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 27, 2026
in राष्ट्रीय
PM Modi Latest Speech Highlights India
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Key Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब फिर से काले हिरण दिखाई देने लगे हैं, जो एक अच्छा संकेत है। उन्होंने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी गोडावण पक्षी का भी जिक्र किया, जो कभी रेगिस्तानी इलाकों की पहचान हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसकी संख्या काफी कम हो गई थी।

छात्र की कला को सराहना

सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी को अपनी बनाई एक पेंटिंग भेंट की। प्रधानमंत्री ने इस कला को न सिर्फ सराहा, बल्कि छात्र को एक व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला भी बढ़ाया।

RELATED NEWS

PM Modi Independence Day 2025 speech announcements from Red Fort

लाल किले से PM Modi का संदेश,रोज़गार,जीएसटी सुधार और सुरक्षा पर किए कौन से बड़े ऐलान

August 15, 2025
PM Modi 79th Independence Day speech and Red Fort celebration 2025

79th Independence Day:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे अपना लगातार 12वां भाषण, सरपंचों को मिलेगा सम्मान, सुरक्षा का हाई-टेक इंतजाम

August 15, 2025

भारतीय चीज की अंतरराष्ट्रीय पहचान

पीएम मोदी ने बताया कि ब्राजील में हुई एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारत के दो ब्रांड्स को पुरस्कार मिले हैं। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई और लोगों ने भारतीय चीज की विविधता पर ध्यान देने की बात कही।

भगवान बुद्ध के विचारों की अहमियत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन आज भी हमें शांति और आत्म-नियंत्रण का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि आज के तनाव भरे माहौल में बुद्ध के विचार और भी ज्यादा जरूरी हो गए हैं।

विदेशों में भी फैल रहा संदेश

उन्होंने बताया कि चिली में एक संस्था बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही है। लद्दाख के Drubpon Otzer Rinpoche के मार्गदर्शन में यह संस्था ध्यान और करुणा को लोगों के जीवन से जोड़ रही है।

बांस नीति से बदली तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा कि 2017 में सरकार ने कानून बदलकर बांस को पेड़ की श्रेणी से हटा दिया था। इसका फायदा आज नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में साफ दिख रहा है, जहां बांस का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट को ‘अष्टलक्ष्मी’ भी बताया।

डिजिटल इंडिया की बड़ी पहल

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने 20 करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों को डिजिटाइज कर एक पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। इससे आम लोगों को ऐतिहासिक जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

बेटियों की शानदार उपलब्धि

उन्होंने कहा कि फ्रांस के बोर्डो में हुए ‘यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड’ में भारतीय बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।

जनगणना प्रक्रिया हुई आसान

पीएम मोदी ने बताया कि अब जनगणना में लोगों की भागीदारी आसान हो गई है। लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। अब तक करीब 1 करोड़ 20 लाख परिवारों की हाउस लिस्टिंग पूरी हो चुकी है।

स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा बहुत जरूरी है। हमें बिजली बचानी चाहिए और साफ ऊर्जा को अपनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा है।

न्यूक्लियर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है। यह भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है, खास बात यह है कि यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना है।

Tags: India Development NewsPM Modi SpeechScience And Environment
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi Independence Day 2025 speech announcements from Red Fort

लाल किले से PM Modi का संदेश,रोज़गार,जीएसटी सुधार और सुरक्षा पर किए कौन से बड़े ऐलान

by SYED BUSHRA
August 15, 2025

PM Modi Message from Red Fort:15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल...

PM Modi 79th Independence Day speech and Red Fort celebration 2025

79th Independence Day:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे अपना लगातार 12वां भाषण, सरपंचों को मिलेगा सम्मान, सुरक्षा का हाई-टेक इंतजाम

by SYED BUSHRA
August 15, 2025

India 79th Independence Day Celebration: देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली...

PM Modi Speech in Hindi, PM Modi in Rajya Sabha, PM Modi ka Bhashan, PM Modi Speech, National News In Hindi

PM Modi on kejriwal : आप की शिकायत कांग्रेस ने की उसके बाद भी मुझे क्यों दी जा रही गालियां, मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए किया तंज

by Gulshan
July 3, 2024

PM Modi on kejriwal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार...

PM Modi Speech

PM Modi Speech: ‘एक तिहाई सरकार’ कहने वाले कांग्रेस नेताओं पर PM Modi का तंज, कहा -“अभी 20 साल बाकी हैं”

by Akhand Pratap Singh
July 3, 2024

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि...

PM Modi Speech

PM Modi Speech NDA सरकार में हम अगले 10 साल में…, PM Modi ने बैठक में बताया फ्यूचर प्लान

by Mayank Yadav
June 7, 2024

PM Modi Speech in Parliament: एनडीए की आज की बैठक लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद हुई है। इस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist