मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पीएम मोदी ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- गर्मियों में तराशें अपना हुनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ का जिक्र करते हुए बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में अपने हुनर को निखारने की सलाह दी।

by Gulshan
मार्च 30, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Mann Ki Baat
Share on FacebookShare on Twitter

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ का जिक्र करते हुए बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में अपने हुनर को निखारने की सलाह दी। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह और उनके दोस्त छुट्टियों में मस्ती के साथ कुछ नया भी सीखते थे।

गर्मी की छुट्टियों का करें सही इस्तेमाल

पीएम मोदी ने कहा, “जब परीक्षाएं आती हैं, तो मैं युवाओं के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करता हूं। अब परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और कई स्कूलों में नई कक्षाएं शुरू होने की तैयारी हो रही है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों का समय भी आने वाला है, जिसका बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है।” उन्होंने इस दौरान बच्चों से अपील की कि वे छुट्टियों को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि इस समय का उपयोग अपनी प्रतिभा को निखारने में करें।

RELATED NEWS

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

जुलाई 26, 2026
Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

जुलाई 26, 2026

नई हॉबी अपनाने का सही मौका

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के पास गर्मियों की छुट्टियों में अपने हुनर को तराशने का सुनहरा अवसर होता है। उन्होंने कहा, “आज के समय में बच्चों के लिए सीखने के कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। कई संस्थाएं टेक्नोलॉजी कैंप आयोजित कर रही हैं, जहां बच्चे ऐप डेवेलपमेंट और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर के बारे में सीख सकते हैं।” इसके अलावा, उन्होंने पर्यावरण, थिएटर, लीडरशिप और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कोर्सेज से जुड़ने की सलाह दी।

समाजसेवा और स्वयंसेवी कार्यों से जुड़ें

पीएम मोदी ने कहा कि गर्मियों में बच्चे स्वयंसेवी संगठनों और सेवा कार्यों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने खासतौर पर अपील की कि जो भी स्कूल, सामाजिक संस्थाएं या साइंस सेंटर समर एक्टिविटी चला रहे हों, वे इसे #MyHolidays के साथ शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर सोने की चमक तेज़, लखनऊ-मेरठ समेत कई शहरों में गोल्ड 90…

‘माई-भारत’ कैलेंडर का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘माई-भारत’ (MY-Bharat) के स्पेशल समर कैलेंडर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कैलेंडर में कई खास गतिविधियां शामिल की गई हैं, जैसे:

  • ‘जन औषधि केंद्र’ का दौरा, जहां बच्चे यह जान सकते हैं कि यह केंद्र कैसे काम करता है।
  • ‘वाइब्रेंट विलेज अभियान’, जिसके तहत सीमावर्ती गांवों का दौरा कर वहां की संस्कृति और खेलकूद गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।
  • अंबेडकर जयंती पदयात्रा, जहां बच्चे संविधान के मूल्यों को समझ सकते हैं और जागरूकता फैला सकते हैं।

छुट्टियों के अनुभव साझा करने की अपील

पीएम मोदी ने बच्चों और माता-पिता से अपील की कि वे गर्मी की छुट्टियों में किए गए अपने अनुभवों को #HolidayMemories के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें। उन्होंने कहा, “मैं इन अनुभवों को ‘मन की बात’ के आगामी एपिसोड में शामिल करने का प्रयास करूंगा।” प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश से बच्चों को अपनी छुट्टियों को अधिक रचनात्मक और उपयोगी बनाने की प्रेरणा मिली है।

Tags: mann ki baat
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

Mann Ki Baat

‘मन की बात’: PM मोदी ने देश को दी बड़ी खुशखबरी, INS ‘माहे’ भारतीय नौसेना में शामिल

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025

Mann Ki Baat INS Mahe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को...

Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

by Gulshan
सितम्बर 28, 2025

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित...

PM मोदी ने ऐसा क्या कहा, जिससे PAK में मचा कोहराम, फैमिली को भेजा विदेश और बंकर के अंदर छिपा ‘मुल्ला मुनीर’

PM मोदी ने ऐसा क्या कहा, जिससे PAK में मचा कोहराम, फैमिली को भेजा विदेश और बंकर के अंदर छिपा ‘मुल्ला मुनीर’

by Vinod
अप्रैल 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया।...

Next Post
Sambhal

Sambhal fraud gang: धन वर्षा के नाम पर घिनौनी ठगी... कुंवारी लड़कियों को बनाया जाता था शिकार

Income Tax

Yes Bank को ₹2209 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist