Monday, June 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दाहोद से पीएम मोदी की सख्त चेतावनी, “जो सिंदूर मिटाएगा, उसका खुद का मिटना तय!”

गुजरात के दाहोद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम स्मार्टफोन से लेकर कार और खिलौने तक सभी चीजें बना रहे हैं। भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।

by Gulshan
May 26, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 26 मई 2025 को गुजरात के दाहोद में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास और उम्मीद की नई रोशनी के साथ तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। उन्होंने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी हमारी माताओं और बहनों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसका अंत निश्चित है।

पीएम मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कायरतापूर्ण कृत्य किया, क्या भारत इसे नज़रअंदाज़ कर सकता है? क्या मैं इसे सहन कर सकता हूं? जो भी हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की हिमाकत करेगा, उसका भी विनाश निश्चित है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और भावनाओं की ताकतवर अभिव्यक्ति है। आतंकवादियों ने पूरे देश, 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी, इसलिए मैंने वह किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे अपना प्रधान सेवक बनाया है।”

RELATED NEWS

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

June 25, 2026
PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

June 24, 2026

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

उन्होंने आगे कहा, “आतंक फैलाने वालों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि मोदी से मुकाबला इतना कठिन होगा। हम आतंकियों को खोज निकाले और 22 मई को जो खेल उन्होंने रचा था, उसे हमने पूरी तरह नाकाम कर दिया। हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को करारी शिकस्त दी। हम अपनी सेना की बहादुरी और वीरता को सलाम करते हैं। उस देश का एकमात्र उद्देश्य भारत से शत्रुता ही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ लोग मेरी आलोचना करना अपनी आदत बना चुके हैं। कहते थे कि चुनाव आते ही मोदी शिलान्यास करेंगे, पर कुछ नहीं बनेगा। लेकिन आज तीन साल बाद इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव तैयार हो गया है, जिसे मैंने हरी झंडी दिखाई। देश की तरक्की के लिए जो भी जरूरी है, हम भारत में ही बनाएं — यह आज की आवश्यकता है। हम खिलौनों से लेकर सेना के हथियारों तक, यहां तैयार वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। भारत अब रेल, मेट्रो और उससे जुड़ी तकनीकों का खुद उत्पादन करता है और विश्व बाजार में भी निर्यातक बन चुका है।”

यह भी पढ़ें : अमेठी में स्मृति ईरानी के दौरे से पहले सियासी हलचल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट…

26 मई का दिन मेरे लिए है खास

उन्होंने कहा, “आज 26 मई का दिन मेरे लिए खास है क्योंकि 2014 में इसी दिन मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के सभी लोगों ने मुझे अपना भरपूर आशीर्वाद दिया, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आपके समर्थन से हम देश सेवा के लिए निरंतर काम करते रहे हैं। हमने देश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज गुजरात को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है—यहाँ का पूरा रेलवे नेटवर्क अब पूरी तरह विद्युतीकृत हो चुका है। मैं आप सभी को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”

Tags: PM Modi
Share199Tweet125Share50

Gulshan

Related Posts

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
June 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

by Sadaf Farooqui
June 24, 2026

PM Modi meets Panchayat cast: टीवीएफ (TVF) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में रिपब्लिक समिट 2026 के दौरान...

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड...

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

PM Modi Roadmap For Developed India:नीति आयोग की अहम बैठक में इस बार देश के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों...

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

Next Post
Entertainment news : पहला प्यार और पहली फिल्म कोई नहीं भूलता जानिए किस स्टार की थी कौन सी पहली फिल्म

Entertainment news : पहला प्यार और पहली फिल्म कोई नहीं भूलता जानिए किस स्टार की थी कौन सी पहली फिल्म

Housefull 5 को मिला U/A सर्टिफिकेट; फ़िल्म को अलग बनाने के चक्कर में कर दिए ये काम

Housefull 5 को मिला U/A सर्टिफिकेट; फ़िल्म को अलग बनाने के चक्कर में कर दिए ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist