Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » PM Narendra Modi LIVE in Rajya Sabha : डिफेंस सेक्टर में ऐतिहासिक उछाल, पीएम मोदी बोले – 10 साल में 10 गुना बढ़ा उत्पादन!

PM Narendra Modi LIVE in Rajya Sabha : डिफेंस सेक्टर में ऐतिहासिक उछाल, पीएम मोदी बोले – 10 साल में 10 गुना बढ़ा उत्पादन!

PM Narendra Modi LIVE in Rajya Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि देश के...

by Kirtika Tyagi
06/02/2025
pm modi

PM Narendra Modi LIVE in Rajya Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की दिशा राष्ट्रपति जी ने स्पष्ट की है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के संबोधन को प्रेरणादायक और प्रभावशाली बताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह आदरणीय राष्ट्रपति जी के उद्बोधन पर धन्यवाद प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 70 से अधिक सांसदों ने इस आभार प्रस्ताव को अपने विचारों से समृद्ध किया है। पक्ष और विपक्ष, दोनों ने इस पर चर्चा की और अपने-अपने दृष्टिकोण से राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को प्रस्तुत किया। पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संदर्भ में कहा कि इस विचार को लेकर इतनी चर्चा हुई, लेकिन वह समझ नहीं पा रहे कि इसमें कठिनाई क्या है।

Parliament Budget Session Live :  10 साल में डिफेंस उत्पादन 10 गुना बढ़ा

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, कि दुनिया भारत की क्षमता को पहचान रही है. हमारी सरकार ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया है. 10 साल में डिफेंस उत्पादन 10 गुना बढ़ा है. 10 साल में स्टील उत्पादन में हम दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं.

Parliament Budget Session Live : मजबूरन जय भीम बोलना पड़ रहा है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस की नफरत और गुस्सा कोई छिपी बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर हाल में बाबा साहेब की बातों का विरोध करती थी, और इसके ऐतिहासिक दस्तावेज भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब को चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन कभी भी उन्हें भारत रत्न देने योग्य नहीं समझा। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने बाबा साहेब और उनकी भावनाओं का सम्मान किया, जिससे आज कांग्रेस मजबूरन ‘जय भीम’ कहने पर विवश हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस इस कदर रंग बदलने में माहिर है कि उनका असली चेहरा पहचानना मुश्किल हो जाता है।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026

Parliament Budget Session Live: स्टार्टअप के रिवॉल्यूशन को दुनिया ने देखा 

PM मोदी  ने कहा कि स्टार्टअप के रिवॉल्यूशन को दुनिया ने देखा है। ये स्टार्टअप चलाने वाले ज्यादातर मध्यम वर्ग के नौजवान हैं…. हमने शिक्षा नीति में बदलाव लाकर मातृ भाषा में शिक्षा पर बल दिया है… हमने बेटियों के लिए भी सैनिक स्कूल के दरवाजे खोल दिए.

स्टार्टअप के रिवॉल्यूशन को दुनिया ने देखा है। ये स्टार्टअप चलाने वाले ज्यादातर मध्यम वर्ग के नौजवान हैं…. हमने शिक्षा नीति में बदलाव लाकर मातृ भाषा में शिक्षा पर बल दिया है… हमने बेटियों के लिए भी सैनिक स्कूल के दरवाजे खोल दिए: PM मोदी pic.twitter.com/4auSpEvssy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

Parliament Budget Session Live: खुद को बड़ा तीस मार खां मानने वालों को..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संविधान का जिक्र कांग्रेस के मुंह से शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लोभ और शाही परिवार के अहंकार के कारण देश के लाखों परिवारों को तबाह कर दिया गया था और पूरा देश एक जेलखाने में तब्दील हो गया था। पीएम मोदी ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ लंबा संघर्ष चला, और अंततः खुद को अजेय समझने वालों को जनता की ताकत के आगे घुटने टेकने पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जनता जनार्दन की शक्ति से ही देश को इमरजेंसी के अंधकार से मुक्ति मिली।

Parliament Budget Session Live : देश ने आपातकाल का दौर भी देखा है

PM मोदी  ने कहा कि इस देश ने आपातकाल का दौर भी देखा है। संविधान की आत्मा को किस तरह से कुचला गया। वो भी सत्ता सुख के लिए किया गया। ये देश जानता है.

इस देश ने आपातकाल का दौर भी देखा है। संविधान की आत्मा को किस तरह से कुचला गया। वो भी सत्ता सुख के लिए किया गया। ये देश जानता है: PM मोदी pic.twitter.com/azhnOQ6c6k

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

Parliament Budget Session Live : ‘हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार मध्यम वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि स्टार्टअप्स में सबसे अधिक योगदान मध्यम वर्ग के लोगों का है, जो देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Parliament Budget Session Live : इनकम टैक्स में मुक्ति कर दी 

PM मोदी  ने कहा कि 2013 में 2 लाख तक की आय में इनकम टैक्स में मुक्ति थी। आज हमने 12 लाख तक की आय में इनकम टैक्स में मुक्ति कर दी है.

2013 में 2 लाख तक की आय में इनकम टैक्स में मुक्ति थी। आज हमने 12 लाख तक की आय में इनकम टैक्स में मुक्ति कर दी है: PM मोदी pic.twitter.com/KHRbGzBTnI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

Parliament Budget Session Live : कांग्रेस की राजनीति का मंत्र 

PM मोदी ने कहां कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा है. इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं.

कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा…इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं: PM मोदी pic.twitter.com/5ftfhAYD3y

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

Parliament Budget Session Live : 2014 के बाद देश को एक नया मॉडल देखने को मिला

2014 के बाद देश को एक नया मॉडल देखने को मिला। ये नया मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है: PM मोदी pic.twitter.com/bVb0fhdgNH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

Parliament Budget Session Live: देश में फैलाया जा रहा जातिवाद का जहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव के समय वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता की आंखों पर पर्दा डाल दिया था, जबकि उनकी सरकार ने योजनाओं का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ को हकीकत में बदलकर जमीन पर लागू किया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि देश में जातिवाद का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Parliament Budget Session Live: कांग्रेस झुनझुना बांटती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के पास लंबे समय तक कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार का मॉडल तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण पर आधारित है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जनता ने विकास मॉडल पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीसरी बार सेवा का अवसर प्रदान किया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झुनझुना बांटने में ही लगी रहती है।

Parliament Budget Session Live: ‘सबका साथ, सबका विकास कांग्रेस की समझ से बाहर’

राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन इसमें परेशानी क्या है? यह तो सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए इस विचार को अपनाना संभव नहीं है, क्योंकि यह उनकी समझ से परे है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ एक परिवार तक सीमित रह गई है और इससे आगे बढ़ने में असमर्थ है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

‘सबका साथ, सबका विकास’ पर यहां बहुत कुछ कहा गया

”ये हम सब का दायित्व है। इसीलिए देश ने हम सब को यहां बैठने का अवसर दिया है”

”जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास के संबंध में कुछ अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती है”

”ये… pic.twitter.com/Mhfw61cyzj

— News1India (@News1IndiaTweet) February 6, 2025

Parliament Budget Session Live: राज्यसभा से पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रभावशाली और प्रेरणादायक था। उन्होंने बताया कि इस भाषण में विकसित भारत का संकल्प स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया और देश के लिए आगे की दिशा भी दिखाई गई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों सदनों में इस पर व्यापक चर्चा हुई, जहां हर किसी ने अपने दृष्टिकोण के अनुसार इसे समझा और प्रस्तुत किया।

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा

“राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था तथा उसने हम सभी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया।”#RajyaSabha @narendramodi @BJP4India pic.twitter.com/AigKZxLAds

— News1India (@News1IndiaTweet) February 6, 2025

 

 

 

 

 

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026
दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

November 27, 2025
संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

November 26, 2025
Next Post
स्वप्न शास्त्र: माँ गंगा को सपने मे देखना या ख़ुद को कुंभ में नहाते देखना, क्या है ऐसे सपनों का अर्थ, आइए जानें

स्वप्न शास्त्र: माँ गंगा को सपने मे देखना या ख़ुद को कुंभ में नहाते देखना, क्या है ऐसे सपनों का अर्थ, आइए जानें

Agra News

सात फेरे के बाद दूल्हे को लगा झटका, दुल्हन नहीं मिली, साली ने किया हैरान कर देने वाला कांड

Bihar Saraswati Puja controversy

Bihar News सीवान में सरस्वती पूजा पर बवाल, बजे अश्लील गाने हुई पत्थरबाजी, बेगूसराय मे किसने किया बुर्का डांस

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India