Thursday, January 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

PM Narendra Modi said during the discussion on the Constitution: पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान पर चर्चा के दौरान जहां कांग्रेस को घेरा तो वहीं गुजरात के एवेंट की भी जिक्र किया।

Vinod by Vinod
December 14, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025
दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। PM Narendra Modi said during the discussion on the Constitution  संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में जमकर गरजे। कांग्रेस पर तीखे हमले किए। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी की नीतियों पर बोले। इमरजेंसी की याद दिलाई। कांग्रेस को संविधान विरोधी बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने बताया,संविधान के 60 साल के पूरे होने पर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हमने संविधान की प्रति हाथी पर रखकर भव्य यात्रा निकाली थी।

संविधान के कारण बना मुख्यमंत्री

भारतीय संविधान का 75वां वर्षगांठ पूरा देश मना रहा है। लोकसभा में संविधान पर दो दिनों की चर्चा हुई। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान पर हुई चर्चा का जवाब दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब देश संविधान का 60 साल मना रहा था। ये मेरा भी सौभाग्य था। मुझे भी संविधान के कारण मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। तब मैं मुख्यमंत्री था। उसी समय संविधान के 60 साल हुए। मुख्यमंत्री के नाते तय किया था कि गुजरात में संविधान के 60 साल मनाएंगे। पूरे राज्य में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान को जन-जन तक पहुंचाया गया।

संविधान की गौरव यात्रा निकाली

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ. संविधान के ग्रंथ को हाथी पर रखा गया और संविधान की गौरव यात्रा निकाली गई। राज्य के सीएम उस संविधान के नीचे पैदल चल रहा था। और देश को संविधान का महत्व समझाने का प्रयास कर रहा था। हमारे लिए संविधान का महत्व क्या है?। हम भलीभांति जानते हैं। हमलोग संविधान के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। एक परिवार को सत्ता में बनाए रखने के लिए संविधान को बदला गया।

उस समय संविधान को नोच दिया गया

लोकसभा में संविधान में चर्चा पर हुई बहस का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के 75 साल हो रहे है। हमारे यहां 25 साल का भी महत्व होता है। 50 साल का भी महत्व होता है और 75 साल का भी महत्व होता है। इतिहास की तरफ नजर करें. संविधान यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव का क्या हुआ था?। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान का 25 साल पूरा हो रहा था। उस समय संविधान को नोच दिया गया। इमरजेंसी लाया गया। संवैधानिक व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। देश को जेलखाना बना दिया गया। नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया। प्रेस की स्वतंत्रता को ताले लगा दिया गया। कांग्रेस के माथे पर यह पाप कभी भी धुलने वाला नहीं है।

तब क्या भुला दिया गया था?

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जब 50 साल हुए, तब क्या भुला दिया गया था?। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार थी। देश भर में संविधान का 50वां साल मनाया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विशेष संदेश दिया था। संविधान की भावना को जीने का प्रयास किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब इंदिरा गांधी चुनाव को कोर्ट ने रद्द कर दिया और पद छोड़ने की नौबत आ गई तो उन्होंने संविधान को ताक पर रखकर आपातकाल लगा दिया। कांग्रेस एक परिवार तक ही सीमित हैं। ये लोग कभी देश व संविधान के बारे में नहीं सोचते।

Tags: discussion on ConstitutionLok SabhaPM Narendra Modi
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

by Kanan Verma
December 10, 2025

Rahul vs Shah in LS: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

by Kanan Verma
November 26, 2025

National Constitution Day : 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को...

Next Post
Margashirsha Purnima 2024

कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, यहां जान लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और नियम

BEST DIET PLANS

Health news : क्या आप जानते हैं साल 2024 के क्या है टॉप डाइट प्लान,जाने औरआजमाएं इनमें से एक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version