Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, यहां जान लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और नियम

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

by Akhand Pratap Singh
December 14, 2024
in Latest News, धर्म
Margashirsha Purnima 2024

Margashirsha Purnima 2024

Share on FacebookShare on Twitter

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा 15 दिसंबर रविवार को मनाई जाएगी। यह पूर्णिमा इस साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान, दान करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को शाम 4:58 बजे शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि 15 दिसंबर को दोपहर 2:31 बजे समाप्त होगी। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5:14 बजे होगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त 15 दिसंबर को सुबह 5:17 बजे से 6:12 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक रहेगा। ये दोनों ही मुहूर्त स्नान और दान के लिए अच्छे रहेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

ये भी पढ़े: Jammu & Kashmir : आतंकवाद से जुड़ी दो वारदातों में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, जाने पूरा मामला

पूर्णिमा के दिन इन नियमों का करें पालन

  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, तिल-गुड़ और धन का दान करें।
  • पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखें।
  • पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा करें।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • संभव हो तो पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करें।
  • पूर्णिमा के दिन सफेद चीजें जैसे चीनी, चावल, दूध, चांदी आदि का दान करें। ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।
  • पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों (मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि) से दूर रहें। पूर्णिमा के दिन केवल सात्विक भोजन ही करें।

Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज 1इंडिया  इसकी सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़े:  Sambhal News : संभल में मिले मंदिर पर लगी भक्तों की लाइनें, विधि-विधान से पूजा पाठ करने जुटे लोग

Tags: Margashirsha Purnima 2024Margashirsha Purnima 2024 snan daan muhurat
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
BEST DIET PLANS

Health news : क्या आप जानते हैं साल 2024 के क्या है टॉप डाइट प्लान,जाने औरआजमाएं इनमें से एक

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? शनि देव का किसे आशीर्वाद मिलेगा, जानें सभी राशियों का हाल

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? शनि देव का किसे आशीर्वाद मिलेगा, जानें सभी राशियों का हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist