शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Narendra Modi: इन्हें भारत का राजदूत बताने के साथ ही पीएम मोदी की दो टूक, ‘भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में’

प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे ओडिशा, भूवनेश्वर में कहा, दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था।

by Vinod
जनवरी 14, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मैंने हमेशा प्रवासी समुदाय को भारत का राजदूत माना है। हम सिर्फ लोकतंत्र की जननी ही नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा है। अपनी विरासत की ताकत के कारण ही भारत दुनिया को यह बताने में सक्षम है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में निहित है। ये बातें 18वें ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के उद्घाटन के दौरान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही।

भारत युवाओं का देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंचे। यहां वह भूवनेश्नर में 18वें ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज दुनिया भारत को सुनती है, जो न केवल अपने विचार रखता है बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ के विचार भी पेश करता है। भारत न केवल युवा देश है बल्कि कुशल युवाओं का देश भी है। भारत युद्ध के बजाए बुद्ध के मार्ग पर चलने वाला देश है।

RELATED NEWS

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026

जी-20 बैठकें आयोजित की गईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि जब भी भारतीय युवा विदेश जाएं, तो वे अपने साथ कौशल लेकर जाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, दुनिया को देश की विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में जी-20 बैठकें आयोजित की गईं। साल 1947 में भारत की आजादी में प्रवासी भारतीयों ने अहम भूमिका निभाई थी। अब 2047 तक देश को विकसित बनाने का टारगेट है।

भारत अब ‘विश्व बंधु’

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा, भारत अब ‘विश्व बंधु’ के रूप में जाना जाता है, इसे और मजबूत करने की जरूरत है। हम संकट की स्थिति में अपने प्रवासी समुदाय की मदद करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, पिछले 10 वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 10वें नंबर से हम 5वीं अर्थव्यवस्था बने हैं और बहुत जल्द हम पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।

तो मेड इन इंडिया जहाज में बैठकर आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासियों से कहा, भारत का डिजिटल के क्षेत्र में विकास प्रशंसनीय है। आप अगली बार आएं तो मेड इन इंडिया जहाज में बैठकर आएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ और भगवान लिंगराज की धरती पर पूरी दुनिया से आए अपने प्रवासी भाई बहनों का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री ने स्वागत गान टीम को बधाई दी और कहा कि यह स्वागत गान दुनिया में जहां भी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम हों, इस स्वागत गान बजाए।

कम से कम पांच मित्रों को लेकर आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है, यह मौका बार-बार नहीं मिलता, वहां जरूर होकर आएं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, दुनिया में भारत को मेट्रो शहर तक ही जाना पहचाना जाता है। परन्तु भारत का बड़ा हिस्सा टू टियर, थ्री टियर शहरों के साथ गांव में है। वहां बड़े बड़े हेरिटेज हैं। इससे दुनिया को हमें कनेक्ट करना है। आप अपने बच्चों को वहां ले जाएं। अगली बार जब आप भारत आएं तो कम से कम पांच मित्रों को लेकर आएं।

स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा बने

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप जहां रहते हैं, वहां के लोगों को भारत देखने के लिए अपील करें। इससे भारत को जानने समझने में मदद मिलेगी। स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा बने। जिस देश में आप रहते हैं, वहां भारत की असली इतिहास को लोगों तक पहुंचाने के लिए आपको आगे आना होगा। हमारी समृद्धि और गुलामी के लंबे काल खंड को नहीं जानती है, भारत आज विश्व वंधु के रूप में दुनिया में जाना जाता है।

तो ही आन लाइन आर्डर करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आप मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा दें, वहां नहीं मिल रही है तो आन लाइन आर्डर करें। इससे भारत के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान होगा। अभी कुछ दिन पहले मैं गयान गया था। वहां के राष्ट्रपति के साथ एक पेड़ अपने मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप जहां भी हैं, वहां एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। आप जाएं तो विकसित भारत के सपने को लेकर जाएं।

‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को दिखाई झंडी

पीएम मोदी ने इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों के लिए स्पेशल पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को तीन सप्ताह तक देशभर के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा करावाएगी। ये ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी। ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ में बैठकर प्रवासी धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। ये ट्रेन अयोध्या, काशी और प्रयागराज भी जाएगी।

Tags: BhubaneswarPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: धनश्री संग तला की खबरों के बीच बिग बॉस में युजवेंद्र चहल की एंट्री! साथ में होगा बेस्ट फ्रेंड

Ladli Behna Yojana

1.63 लाख लाड़ली बहनों के लिए बुरी खबर, राज्य सरकार के इस काम से हुआ भारी नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist