Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM Shram Yogi Maandhan Yojana: हर महीने सिर्फ 55 रुपये जमा करें, 60 की उम्र के बाद मिलेगी हज़ारों रुपये पेंशन

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देती है। पात्र लोगों को उम्र के अनुसार हर महीने 55 से 200 रुपये जमा करने होते हैं और सरकार भी बराबर योगदान करती है।

by Sadaf Farooqui
12/09/2026
in राष्ट्रीय

PM Shram Yogi Maandhan Yojana: दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक और दूसरे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामने बुढ़ापे में आमदनी को लेकर चिंता रहती है। ऐसे लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना चला रही है।

इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। यह एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसमें लाभार्थी के योगदान के बराबर राशि केंद्र सरकार भी जमा करती है। 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थी को हर महीने 3,000 रुपये की सुनिश्चित पेंशन मिलती है।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

PM-SYM का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले उन लोगों को मिल सकता है, जिनकी उम्र योजना में शामिल होते समय 18 से 40 साल के बीच है और मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम है।

घरेलू कामगार, खेतिहर मजदूर, निर्माण श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, बीड़ी मजदूर, हथकरघा कामगार, चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिक और रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोग निर्धारित शर्तों के तहत इसमें शामिल हो सकते हैं।

उम्र के हिसाब से तय होता है योगदान

योजना में शामिल होने की उम्र के आधार पर मासिक योगदान तय होता है। 18 साल की उम्र में जुड़ने पर 55 रुपये, 25 साल में 80 रुपये, 29 साल में 100 रुपये, 30 साल में 105 रुपये, 35 साल में 150 रुपये और 40 साल में 200 रुपये हर महीने जमा करने होते हैं। सरकार भी इतनी ही राशि का योगदान करती है।

यह योगदान 60 साल की उम्र तक करना होता है। इसके बाद लाभार्थी को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलती है।

इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

जो व्यक्ति पहले से EPFO, ESIC या सरकार के अंशदान वाली NPS योजना से जुड़े हैं, वे PM-SYM के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति भी इस योजना में शामिल नहीं हो सकते।

CSC से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

योजना में नामांकन के लिए पात्र व्यक्ति नजदीकी Common Service Centre यानी CSC पर जा सकता है। आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। पहली किस्त जमा करने के बाद आगे का योगदान बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के जरिए कटता है। ऑनलाइन नामांकन के लिए आधिकारिक Maandhan Portal का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Next Post
China President Car: शी जिनपिंग की कार को काले कवर में क्यों लाया गया, जाने सामने आई क्या वजह

Best Refrigerator: बड़ी फैमिली के लिए ये शानदार फ्रिज, फीचर्स और कीमत देखकर चुनें अपना मॉडल

High Cholesterol: बिना दवा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आजमाएं ये उपाय, डाइट में शामिल करें ये चीजें

https://www.youtube.com/watch?v=Kn8lm38ogZ8

RELATED

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India