• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 27, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

PNB का महा घोटाला, अमेरिका में दबोचा गया भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी, तय हुई सुनवाई की तारीख!

by Gulshan
July 5, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
0
Nehal Modi Arrested
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Selfie deaths worldwide statistics

Selfie Deaths : परफेक्ट फोटो की चाहत कैसे ले रही जानें, सेल्फी लेते समय सबसे ज्यादा मौतें कहां हो रही

August 27, 2025
यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

August 27, 2025

Nehal Modi Arrested : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस गिरफ्तारी की जानकारी भारत को दी है। यह कार्रवाई भारत की प्रमुख जांच एजेंसियों – प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) – द्वारा भेजे गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है। ये दोनों एजेंसियां पिछले कई वर्षों से नेहल मोदी को भारत वापस लाने के प्रयास में लगी हुई थीं।

नेहल मोदी के खिलाफ भारत में दो बड़े मामलों में कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। पहला मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जो प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 3 के तहत आता है। दूसरा मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 120-B (आपराधिक साजिश) और 201 (सबूतों को नष्ट करने) से संबंधित है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, नेहल मोदी ने अपने भाई नीरव मोदी द्वारा की गई धोखाधड़ी में सहयोग किया और अवैध धन को छिपाने व ट्रांसफर करने में अहम भूमिका निभाई।

शेल कंपनियों के जरिए फंड ट्रांसफर

ED और CBI की जांच में यह बात सामने आई है कि नेहल मोदी ने कई शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी विदेशी लेनदेन दिखाए और घोटाले की भारी-भरकम रकम को इधर-उधर किया। इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई 2025 को तय है, जिसमें नेहल मोदी जमानत के लिए याचिका दायर कर सकता है। हालांकि, अमेरिकी अभियोजकों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे उसकी जमानत का विरोध करेंगे। इस गिरफ्तारी को भारत में नेहल मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कैसे दिया घोटाले को अंजाम ? 

हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने लगभग 14,000 करोड़ रुपये का यह घोटाला पंजाब नेशनल बैंक के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से अंजाम दिया था। इस घोटाले में लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (LoU) का इस्तेमाल किया गया था, जो एक प्रकार की बैंक गारंटी होती है। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने पीएनबी अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी LoU हासिल किए थे। इन LoUs की एंट्री जानबूझकर बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) में नहीं की गई, जिससे बैंक के शीर्ष अधिकारियों को इन लेनदेन की जानकारी नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग! एक की मौत…

2011 से 2017 तक चलता रहा फर्जीवाड़ा

इन LoUs को सीधे SWIFT नामक अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सिस्टम के जरिये विदेशी बैंकों को भेजा जाता था। इसके आधार पर नीरव मोदी की कंपनियों ने विदेशी शाखाओं — जैसे इलाहाबाद बैंक और यूनियन बैंक — से आसानी से ऋण उठाया। यह सिलसिला 2011 से 2017 तक चलता रहा। पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नए LoUs जारी किए जाते थे, जिससे घोटाले की राशि लगातार बढ़ती रही। यह गिरफ्तारी भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे न केवल नेहल मोदी को जवाबदेह ठहराया जा सकेगा, बल्कि पूरे घोटाले के ताने-बाने को भी सख्ती से सुलझाया जा सकेगा।

Tags: Nehal Modi Arrested
Share196Tweet123Share49
Previous Post

लाडली बहनों को दिवाली का तोहफ़ा, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, मिलेगी ₹1500 की धनराशि

Next Post

आम्रपाली दुबे ने रचाई गुपचुप शादी? दो बेटों के पिता संग बसाया घर, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी!

Gulshan

Gulshan

Next Post
Amrapali Dubey

आम्रपाली दुबे ने रचाई गुपचुप शादी? दो बेटों के पिता संग बसाया घर, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

August 27, 2025
Kashi Rudras vs Kanpur Superstars UP T20 match

U P T20 league 2025:आदर्श की पारी काशी पर पड़ी भरी, शुभम की घातक गेंदबाज़ी ने तोड़ी कमर, कानपुर ने किसको रौंदा

August 27, 2025
Selfie deaths worldwide statistics

Selfie Deaths : परफेक्ट फोटो की चाहत कैसे ले रही जानें, सेल्फी लेते समय सबसे ज्यादा मौतें कहां हो रही

August 27, 2025
यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

August 27, 2025
राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

August 27, 2025
bihar assembly election 2025 nda seat sharing chirag paswan news

Bihar Assembly Election 2025: NDA में सीटों पर खींचतान मची , चिराग की जिद से भाजपा की मुश्किले बढ़ी

August 26, 2025
Airtel-Jio Network Down: सेवा ठप होने से यूजर्स परेशान,शिकायतों की बाढ़ कंपनियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

Airtel-Jio Network Down: सेवा ठप होने से यूजर्स परेशान,शिकायतों की बाढ़ कंपनियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

August 26, 2025
माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

August 26, 2025
Ban on Online Gaming: लाखों नौकरियों पर चल गई तलवार, ज़िंदगियों पर असर, दफ़्तरो में सन्नाटा, काम बंद

Ban on Online Gaming: लाखों नौकरियों पर चल गई तलवार, ज़िंदगियों पर असर, दफ़्तरो में सन्नाटा, काम बंद

August 26, 2025
Fossil Found in Jaisalmer: क्या जुरासिक युग का हिस्सा था जैसलमेर, क्या कभी पानी से भरा था थार का रेगिस्तान

Fossil Found in Jaisalmer: क्या जुरासिक युग का हिस्सा था जैसलमेर, क्या कभी पानी से भरा था थार का रेगिस्तान

August 26, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version