Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग! एक की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग! एक की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

शुक्रवार शाम दिल्ली के करोलबाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में भयंकर आग लग गई, जिसमें एक शख्स की जान चली गई। आग बुझाने का अभियान कई घंटे से लगातार जारी है।

by Gulshan
05/07/2025
Karol Bagh Fire

Karol Bagh Fire : दिल्ली के करोलबाग स्थित अजमल खान रोड पर शुक्रवार, 4 जुलाई की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ‘विशाल मेगा मार्ट’ की चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की शुरुआत पहले माले से हुई और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। हालांकि आग को दूसरी मंजिल तक सीमित करने में काफी हद तक सफलता मिली, लेकिन घना धुआं और भगदड़ की वजह से हालात बेहद तनावपूर्ण बने रहे।

एक व्यक्ति का लिफ्ट में मिला शव

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शाम 6:44 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन बलों ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरू में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव लिफ्ट के अंदर मिला। आशंका है कि या तो वह धुएं के कारण दम घुटने से या लिफ्ट में फंसे रहने के कारण जान गंवा बैठा।

RELATED NEWS

No Content Available

शॉर्ट सर्किट की आशंका

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। जिस इमारत में आग लगी, उसमें कपड़े और किराने का सामान स्टोर किया गया था, जो आग की लपटों में जलकर पूरी तरह राख हो गया।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने ईदगाह को ‘विवादित ढांचा’ मानने से किया इनकार, मथुरा श्रीकृष्ण…

तीसरी मंजिल पर अभी भी आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं। पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा घेरे में लिया गया है और आसपास की दुकानें एहतियातन बंद करवा दी गई हैं।

13 घंटे बाद भी बुझ नहीं पाई आग

घटना के 13 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। राहत और बचाव टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल है, जबकि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फायर डिपार्टमेंट की तकनीकी टीम आग के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर दिल्ली के घनी आबादी वाले और व्यस्त बाजार इलाकों में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sukanya Samriddhi Account

PNB ऐप से घर बैठे खोलें सुकन्या समृद्धि अकाउंट, जानें आसान तरीका!

Instagram

Instagram पर कितने लाइक्स-फॉलोअर्स पर मिलते हैं पैसे? जानिए कब और कैसे होती है कमाई!

Lucknow News

लखनऊ में IT की बड़ी कार्रवाई, BBD ग्रुप की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त!

POPULAR POST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India