Site icon News1India

संसद में गिरकर BJP सांसद प्रताप सारंगी हुए घायल, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

Pratap Sarangi

Pratap Sarangi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए हैं। सारंगी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के धक्के के कारण उन्हें चोट लगी। सारंगी ने बताया कि जब वह खड़े थे, राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया, जिससे वह सांसद उनके ऊपर गिर गए और वे जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए।

राहुल गांधी ने मामले पर क्या कहा?

प्रताप सारंगी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सब कुछ कैमरे में कैद है। उन्होंने कहा, “मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीजेपी के सांसदों ने मुझे रोका, धक्का दिया और धमकाया। खड़गे जी को भी धक्का दिया गया। हमें ऐसी धक्का-मुक्की से कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी के सांसद हमें संसद में प्रवेश करने से नहीं रोक सकते।”

राहुल गांधी ने कहा, “संसद में जाना मेरा अधिकार है, लेकिन मुझे अंदर जाने से रोका गया। बीजेपी के सांसद जबरदस्ती कर रहे थे। यह संसद का एंट्रेंस है, लेकिन बीजेपी के सांसद वहां खड़े होकर मुझे रोकने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। वे लगातार मुझे धक्का दे रहे थे और एंट्रेंस को अवरुद्ध कर रहे थे।”

यह भी पढ़े: मुंबई में नेवी की स्पीड बोट से टकराई यात्रियों की नाव, घटना में दर्जन से अधिक लोगों की मौत

Exit mobile version