Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कुंडा से विधायक राजा भैया के खिलाफ दर्ज हुई FIR , जानिए पत्नी ने क्या लगाए आरोप जिसके कारण दर्ज हुआ केस

पत्नी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने राजा भैया के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, विधायक की पत्नी ने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप।

Vinod by Vinod
March 9, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी ने दिल्ली के दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। राजा भैया की पत्नी ने प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर चर्चा तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कुंडा से विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। राजा भैया ने कोर्ट में तलाक का केस दर्ज करवाया है। पत्नी ने राजा भैया पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस का कहना है कि सफदरजंग एन्क्लेव थाने में उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये मामला पहले से पहले से क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल में चल रहा था। मामला मीडिएशन सेंटर भी गया था। लेकिन इसके बाद मामला जब थाने आया तो केस दर्ज किया गया।

RELATED POSTS

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

October 23, 2025
दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

October 21, 2025

कोर्ट में चल रहा तलाक का केस

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है। बीते दिनों भानवी ने तलाक मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट मे हलफनामा दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने पति (राजा भैया) पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ ही एक महिला पत्रकार से अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाते हुए धारा 498ए के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भानवी सिंह ने शिकायत में कहा है कि उनके पति ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

भानवी सिंह का आरोप है कि —

भानवी सिंह का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्हें अपने जीवन पर खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उसे आगे नहीं बढ़ाया। अपनी शिकायत में ससुराल पक्ष और सास पर भी कई गंभीर आरोप उन्होंने लगाए। उन्होंने कहा कि पहले मैं वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने और परिवार में शांति के लिए चुप हो गई। इसके बाद भी हमारे ऊपर अत्याचार खत्म नहीं हुए।

एक महिला पत्रकार से अफेयर

भानवी सिंह ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि पति ने एक महिला पत्रकार से अफेयर की वजह से उन्हें घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं वापस ससुराल भी नहीं लौटने दिया गया। हालांकि, बाद में भानवी ने यह भी कहा, “वो मेरे पति और मेरे बच्चों के पिता हैं। मैं तलाक नहीं देना चाहती। मैं कभी तलाक नहीं दूंगी। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही हूं। भानवी सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने (राजा भैया) तलाक का मामला दायर किया है। मैं क्यों अपना घर छोड़ूं। वहां कोई और आकर रहने लगे, इसलिए मैं तलाक क्यों दूं। तलाक नहीं दूंगी। बता दें कि राजा भैया से तलाक के इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।

एक पूर्व शाही वंश से ताल्लुक

भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि मेरे पति और मैं दोनों एक पूर्व शाही वंश से ताल्लुक रखते हैं। मेरे पति एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वह अवध क्षेत्र के भद्री एस्टेट से हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने सातवें कार्यकाल के विधायक हैं। उनका काफी राजनीतिक प्रभाव है। मैं भी बस्ती के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखती हूं। मेरे पति अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं। वह अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाते हैं।

पति मुश्किल से  मिलने आए

भानवी सिंह ने आरोप लगाया है कि 1998 में गर्भवती होने के बाद भी उन्हें अपने पति से कोई भावनात्मक या शारीरिक समर्थन नहीं मिला। डॉक्टरों ने उन्हें जुड़वां बच्चों की मां बनने की सूचना दी और सावधानी बरतने की सलाह दी, लेकिन उनके पति ने उनकी देखभाल में कोई रुचि नहीं दिखाई। शिकायत के अनुसार, उन्हें जबरदस्ती लखनऊ से बैती भेज दिया गया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बावजूद, उनके पति मुश्किल से उनसे मिलने आए। वह जब भी आए तो उनके साथ उनकी छोटी बहन साध्वी मौजूद रहती थी।

जान से मारने की धमकियां मिल रही

3 जुलाई 1998 को भानवी कुमारी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, लेकिन यह उनके पति को स्वीकार नहीं था। उन्होंने बेटियों के जन्म पर असंतोष जाहिर किया। भानवी कुमारी के साथ और अधिक दुर्व्यवहार करने लगे। भानवी सिंह ने पति और उनकी बहन पर भी गंभीर आरोप लगाए। हाल ही में, भंवरी कुमारी सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें उनके पति और उनके समर्थकों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Tags: FIR against Raja Bhaiyaraghuraj pratap singhRaja Bhaiyawife Bhanvi Singh
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

by Vinod
October 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया का यूपी में अलग ही रौला है। वह सूबे की सियासत में गजब...

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

by Vinod
October 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वो इधर-उधर की बात नहीं करते। जुबान से कभी भी अपने विरोधियों के खिलाफ अपशब्द नहीं बोलते। तर्कों...

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

by Vinod
October 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार...

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

by Vinod
October 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच एकबार यलगार का आगाज हो चुका है। कुंडा...

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

by Vinod
September 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया के बारे में कहा जाता है कि वह कभी किसी नेता को अपशब्द नहीं...

Next Post
Ghazipur News

गाजीपुर में सफाईकर्मी पर लापरवाही के आरोप, विभागीय कार्यवाही शुरू

Syria

Syria violence: सीरिया में हिंसा का तांडव... 1,000 से अधिक की मौत, महिलाओं के साथ अमानवीयता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version