रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

हर साल दशहरे पर राजा भैया शस्त्र पूजन की परंपरा निभाते हैं, जो सनातन धर्म की प्राचीन रस्म है, इस वर्ष भी भदरी घराने के राजकुमार ने असलहों की पूजा की, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों तरफ से आरोप- प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पत्नी भानवी सिंह जहां राजा भैया पर एक के बाद एक बड़े हमले कर रही हैं। जबकि राजा भैया ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन राजा भैया के दोनों बेटे अपनी मां के हर आरोप का जवाब दे रहे हैं। कुछ दिन पहले राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने राजा भैया पर संगीन आरोप लगाए थे। राजा भैया के ऊपर प्रतिबंधित अवैध हथियारों को रखने का आरोप लगाया था। भानवी सिंह ने यह सनसनीखेज आरोप पीएमओ को भी भेजे थे और कहा था कि राजा भैया देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। जिसके बाद अब राजा भैया दशहरा पर्व पर लोगों के सामने आए। उन्होंने ऑन-बान और शान के साथ अपने आधुनिक असलहों को पब्लिक के बीच में रखा।

कुंडा से कई बार विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन किया। लेकिन इस बार की पूजा ने सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि एक लंबी मेज पर सजे करीब 700 से अधिक हथियार रखे हुए थे। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, हर साल दशहरे पर राजा भैया शस्त्र पूजन की परंपरा निभाते हैं। इस बार भी बेंती महल में हनुमान जी की मूर्ति के सामने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पूजा हुई। इस दौरान राजा भैया ने असलहों की पूजा की। एक वीडियो में राजा भैया खुद हथियारों को स्पर्श करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे में दर्जनों पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर बंदूकें, राइफलें और थर्टी कारबाइन जैसी आधुनिक असलहों की कतारें सजी दिख रही हैं।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

मई 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

मई 20, 2026

बता दें, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह ने दावा किया है कि राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा है। उनके पास जिगना मैग्नम राइफल और पिस्टल हैं। इतना ही नहीं उनके पास पास कई प्रतिबंधित हथियार हैं और उसके सबूत लेकर भानवी सिंह ने एक तस्वीर भी पीएमओ को अपने शिकायती पत्र में दी थी। जिसमें कहा था कि राजा भैया विदेशी प्रतिबंध हथियारों को अपने शस्त्रागार में रखते हैं और एक बार उन्होंने बेटी के सामने ही मेरे ऊपर जानलेवा हमला भी किया था। भानवी सिंह के इन संगीन आरोपों के बाद पीएमों ने गृह मंत्रालय को जांच की आदेश दिए। गृह मंत्रालय ने यूपी के डीजीपी को जांच सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इनसब के बीच राजा भैया ने भानवी सिंह के आरोपी को स्वीकार करते हुए कह दिया था कि हमारे शस्त्रागार में जो शस्त्र मौजूद है वह लीगल है या इल्लीगल है और कौन-कौन से प्रतिबंधित हथियार हमारे पास है इसका फैसला हम विजयदशमी में करेंगे। विजयदशमी में हम अपने शस्त्रागार की खजाने खोलेंगे और सबको दिखाएंगे कि हमारे पास किन हथियारों का जखीरा है। राजा भैया जो कहते हैं वह कर दिखाते हैं। यह हर कोई जानता है और राजा भैया ने जो वादा भानवी सिंह से किया उसे पूरा किया। विजयदशमी के पर्व पर राजा भैया ने अपने शस्त्रागार के खजाने खोल दिए और उसके बाद जो तस्वीर सामने आई लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। राजा भैया ने पूरे आन बान और शान के साथ अपने शस्त्रागार में मौजूद हर एक शास्त्र का पूजन किया।

राजा भैया की ओर से भी शस्त्र पूजन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया गया। यह हथियार दिखाकर यह बता दिया गया की महल में शास्त्रों की कोई कमी नहीं है। 700 से ज्यादा हथियार एक साथ दिखाई देना अपने आप में हैरान कर देने वाली बात है। वहीं पूजन के बाद राजा भैया ने कहा, ये सारे शस्त्र हमारे हैं। जो हमारा है, वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है, वो हमारा है। उनके करीबी ने स्पष्ट किया कि ये हथियार राजा भैया के व्यक्तिगत नाम पर लाइसेंसी हैं। इसके अलावा उनके बेटे, 700 से अधिक पारिवारिक सदस्यों, नौकरों और करीबियों के नाम पर भी वैध लाइसेंस हैं। भाई और विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह के है। ये दशहरा की परंपरा है, और जो देखना चाहे, आकर देख ले। वीडियो में वे हंसते हुए कहते दिख रहे हैं कि ये शस्त्र धर्म रक्षा के प्रतीक हैं, न कि हिंसा के।

Tags: Dussehra festivalraghuraj pratap singhRaja BhaiyaUP Newswife Bhanvi Singhworship of weapons
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
Aadhar update: आधार अपडेट हुआ महंगा,पहले की तुलना में कितने रुपये देने होंगे ज्यादा, नई फीस  कब से हुई लागू

Aadhar update: आधार अपडेट हुआ महंगा,पहले की तुलना में कितने रुपये देने होंगे ज्यादा, नई फीस कब से हुई लागू

New Noida Project: योगी सरकार की नई योजना, मुंबई बेंगलुरु को कर देगा फेल, नया नोएडा एक आधुनिक शहर कितने चरणों में बनेगा

New Noida Project: योगी सरकार की नई योजना, मुंबई बेंगलुरु को कर देगा फेल, नया नोएडा एक आधुनिक शहर कितने चरणों में बनेगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist