शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rahul Gandhi के नेतृत्व में विपक्ष का ‘हल्लाबोल’, SIR और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद से EC दफ्तर तक मार्च, पुलिस ने रोका

दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया, लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। अखिलेश यादव बैरिकेड पर चढ़े, प्रियंका ने नारे लगाए।

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi opposition march: दिल्ली में आज विपक्षी दलों ने कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के नेतृत्व में संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च निकालकर विशेष समरी रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस, सपा, आप, डीएमके समेत कई दलों के करीब 300 सांसद इसमें शामिल हुए। मार्च के दौरान तख्तियां लहराई गईं और नारे लगाए गए। दिल्ली पुलिस ने संसद से थोड़ी दूरी पर ही बैरिकेडिंग कर Rahul Gandhi , विपक्षी नेताओं को रोक दिया। इस दौरान अखिलेश यादव बैरिकेड पर चढ़ गए और प्रियंका गांधी ने नारेबाजी का नेतृत्व किया। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग से मिलने से उन्हें रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

#WATCH | Delhi: Police detains INDIA bloc MPs, including Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Sanjay Raut, and Sagarika Ghose, among others, who were protesting against the SIR and staged a march from Parliament to the Election Commission of India. pic.twitter.com/9pfRxTNS49

— ANI (@ANI) August 11, 2025

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

बैरिकेड पर चढ़े अखिलेश, प्रियंका की नारेबाजी

मार्च के दौरान माहौल तब गर्म हो गया जब दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को संसद से चुनाव आयोग जाने से रोक दिया। अखिलेश यादव बैरिकेड पर चढ़ गए, वहीं प्रियंका गांधी नारेबाजी करती दिखीं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए औपचारिक अनुमति नहीं ली गई थी, जबकि विपक्ष का आरोप है कि यह लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश है।

#WATCH | Delhi: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav jumps over a police barricade as Delhi Police stops INDIA bloc leaders marching from the Parliament to the Election Commission of India to protest against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in poll-bound… pic.twitter.com/X8YV4mQ28P

— ANI (@ANI) August 11, 2025

विपक्ष की मांगें और आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग को पूरे विपक्षी सांसदों का ज्ञापन स्वीकार करना चाहिए, न कि केवल प्रतिनिधिमंडल का। राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने SIR प्रक्रिया को “लोकतंत्र पर हमला” बताया और 2024 लोकसभा चुनाव में “वोटर धोखाधड़ी” के आरोप दोहराए।

शशि थरूर और अखिलेश के बयान

शशि थरूर ने कहा कि जब तक चुनावों की निष्पक्षता पर संदेह है, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता प्रभावित होगी। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि खासकर उत्तर प्रदेश में “वोट की लूट” हो रही है और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है।

भारी सुरक्षा और गिरफ्तारियां

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए कई सांसदों को रोका और हिरासत में लिया। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी एससीपी प्रमुख शरद पवार समेत तमाम बड़े नेता शामिल रहे। विपक्ष का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया।

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
Sahibabad

Sahibabad नवीन फल एवं सब्जी मंडी में खूनी संघर्ष, एक की मौत और कई घायल

Bhadohi Accident

भदोही में दिल दहला देने वाला हादसा, एंबुलेंस में पति का शव ला रही थी पत्नी, सड़क दुर्घटना में गई खुद की भी जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In