शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संसद से राहुल गांधी ने दी खुली चुनौती, ’दम है तो पीएम नरेंद्र मोदी कहें, डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं झूठ’

राहुल गांधी ने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार.बार कह रहे हैं कि उन्होंने सीजफायर कराया, ये बात उन्होंने 29 बार कही है, प्रधानमंत्री मोदी ये कह दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।

by Vinod
जुलाई 29, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में मंगलवार को भी चर्चा जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना। विपक्ष की ओर से आज लोकसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं ने सरकार को घेरा। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी गरजे और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया। पाकिस्तान को लेकर भी बोले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार ने गलती की है। हमारी किसी से लड़ाई हुई है और हम उससे कहें कि भैया अब ठीक है, हम लड़ाई नहीं चाहते। हमने आपको एक थप्पड़ मारा है, दूसरा थप्पड़ नहीं मारेंगे। गलती सेना की नहीं, सरकार की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने 29 बार कहा है कि हमने युद्ध रुकवाया। अगर दम है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सदन में यह बोल दें कि वह असत्य बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, इंदिरा गांधी के 50 परसेंट भी करेज होगा उनमें, तो यहां बोल देंगे। अगर सचमुच में दम है तो पीएम को यहां कह देना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहा है।

RELATED NEWS

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

अगस्त 12, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026

राहुल गांधी ने कहा कि कल सैम मानेकशॉ को कोट किया गया। इंदिरा जी से सैम मॉनेकशॉ ने कहा कि हम अभी ऑपरेशन नहीं कर सकते। हमें छह महीने का समय चाहिए, गर्मियों में करेंगे। इंदिरा जी ने पूरा समय दिया था। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि हमने 1.35 पर पाकिस्तान को यह बताया कि हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। यह एस्केलेटरी नहीं थी। अब कोई एस्केलेशन नहीं होना चाहिए। आपने 30 मिनट में ही पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया। यह बता दिया कि आपके पास लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है। आपने ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिया।

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को क्रूर बताते हुए कहा कि जो हुआ, वह गलत हुआ। सभी ने इसकी निंदा की। हम चट्टान की तरह चुनी हुई सरकार के साथ खड़े रहे। हम पहलगाम हमले के बाद नरवाल साहब के घर गए, उनका पुत्र नेवी में था। यूपी में भी पीड़ित परिवार से मिलने गए। कश्मीर में भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हम राजनीतिक काम से लोगों से मिलते रहते हैं। जब हाथ मिलाते हो तब पता चल जाता है कि ये टाइगर है। टाइगर को आजादी देनी पड़ती है। सेना को पूरी आजादी देनी होती है। राहुल गांधी ने कहा, 1971 में तब की प्रधानमंत्री ने अमेरिका की परवाह नहीं की। एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति में दिवालियापन है। एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। कल रक्षा मंत्री ने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया। सरकार डर चुकी है। चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यह खतरों से भरा समय है। हम ऐसे प्रधानमंत्री को नहीं चाहते हैं जिसमें यह कहने का साहस न हो कि ट्रंप ने मध्यस्थता नहीं की। जिसने सेना को रोक दिया। ऐसा न हो कि भारत की छवि युद्ध भूमि में बदल जाए। पीएम मोदी की छवि और राजनीति से बढ़कर देश है।

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने 30 मिनट में सरेंडर कर दिया। सरकार ने पाकिस्तान में हमला किया और पायलट को बोला कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम को मत मारो। आपने पायलटों के हाथ बांध दिए। हमने विमान इसलिए खोए कि हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी। जरूरी सवाल है कि जेट गिरे क्यों? भारतीय वायुसेना ने कोई गलती नहीं की। गलती राजनीतिक नेतृत्व ने की। क्योंकि वायुसेना के हाथ बांध दिए गए थे।

Tags: discussion on Operation SindoorLok SabhaPAKISTANPM Narendra ModiRahul Gandhi
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Next Post
राहुल गांधी के चैलेंज पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार, ’दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’

राहुल गांधी के चैलेंज पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार, ’दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’

Bantar Gebang residents ask for increase in 'smelly money'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist