Site icon News1India

20 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ठंड की हल्की वापसी, जानें क्या है आज के मौसम की अपडेट ?

Weather Update

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह की धूप के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, आने वाले दिनों में दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। यानी मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं, अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा था। विभाग ने बताया कि बुधवार को आंधी और बारिश की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, और फिर अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : जानिए किस जुर्म में फीमेल हाथी को दी गई सरेआम फांसी, कौन थे वो जल्लाद जिन्होंने…

सात दिनों के लिए मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 फरवरी को पूर्वी भारत के कई राज्यों, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान के लिए थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, IMD ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात को लेकर भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी के लिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। इसके लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version