Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए किस जुर्म में फीमेल हाथी को दी गई सरेआम फांसी, कौन थे वो जल्लाद जिन्होंने ‘बेजुबान’ के गले में डाला फंदा

अमेरिका में 1916 को एक फीमेल हाथी को फांसी की सजा दी गई थी, हजारों लोगों के सामने बेजुबान को फंदे पर लटकाया गया था।

by Vinod
February 18, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने इंसानों को फांसी पर लटकाए जाने के बारे में सुना होगा, लेकिन इसी धरती पर एक फीमेल हाथी को सरेआम फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। हथिनी पर आरोप था कि उसने अपने महावत को पैरों से कुचल कर मार डाला। ये सजा लगभग 106 साल पहले अमेरिका में किसी बेजुबान को दी गई थी। हाथिनी को फांसी पर लटकाए जाने को लेकर 100 टन का वजन उठाने वाली एक क्रेन का इंतजाम किया। दो दर्जन जल्लाद बुलाए गए और हजारों लोगों के सामने उन्होंने हथिनी को फांसी पर लटका दिया।

हथिनी का नाम उसका नाम ‘मैरी’ था

हथिनी बहुत सीधी थी और चार्ली र्स्पा के सर्कस में काम किया करती थी। हथिनी का नाम उसका नाम ‘मैरी’ था। चार्ली र्स्पा टेनेसी में स्पार्क्स वर्ल्ड फेमस शो नाम का एक सर्कस चलाता था। उस सर्कस में कई जानवर थे, जिसमें मैरी नाम की ये एशियाई हाथी भी थी। कहा जाता है कि मैरी के महावत ने किसी वजह से सर्कस छोड़ दिया था, जिसकी जगह पर किसी दूसरे महावत को रखा गया। नए महावत को मैरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसलिए वो महावत मैरी को कंट्रोल करने में असमर्थ था। इसी बीच सर्कस के प्रमोशन के लिए शहर में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मैरी के साथ-साथ कई सारे जानवर और सर्कस के कलाकार शामिल हुए थे।

RELATED NEWS

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

June 28, 2026
UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

June 28, 2026

मृत्युदंड देने की मांग

प्रमोशन परेड के बीच मैरी को कुछ खाने की चीज दिखाई दे गई, जिसके लिए वो तेजी से आगे बढ़ने लगी। नए महावत ने उसे रोकने की भरपूर कोशिश की, मगर मैरी नहीं रूकी। इस दौरान उस नए महावत ने उसे रोकने के लिए उसके कान के पीछे भाला घोंप दिया जिससे मैरी को गुस्सा आ गया और उसने महावत को नीचे पटकर पैरों से कुचल दिया। जैसे ही महावत की मौत हो गई तो चारों तरफ हंगामा शुरू हो गया। हथिनी को पकड़ लिया गया और एक विशाल पिंजरे के अंदर कैद कर दिया गया। इसबीच लोग उसे मृत्युदंड देने की मांग उठाने लगे, अखबारों में भी मैरी के नाम के आर्टिकल छपने लगे, जिसमें उसे मृत्युदंड देने की बात छपी होती थी।

जल्लादों की व्यवस्था करवाई गई

लोग सर्कस के मालिक चार्ली स्पार्क को बी धमकियां देने लगे कि अगर वो मैरी को मृत्युदंड नहीं देंगे तो शहर में कही भी सर्कस नहीं होने देंगे। वहीं मैरी को लोग मारने के लिए कई योजना भी तैयार करने लगे और आइडियाज देने लगे। जिनमें मैरी को करंट के जरिए मृत्युदंड की बात कही जाती, तो कभी ट्रेन के आगे कुचलवा देने की बात होती थी। हंगामें को बड़ता देख सरकार को निर्णय लेना पड़ा की मैरी को फांसी की सजा दी जाएगी। सरकार ने पुलिस का सहयोग लिया। कुछ अधिकारियों ने हथियों को फांसी पर लटकाए जाने को लेकर प्लान बनाया। जल्लादों की व्यवस्था करवाई गई।

एक क्रेन का इंतजाम 

सरकार के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने हथिनी को फांसी पर लटकाए जाने को लेकर 100 टन का वजन उठाने वाली एक क्रेन का इंतजाम किया। फिर हथिनी को हजारों लोगों के बीच 13 सिंतबर 1916 को फांसी पर लटका दिया गया। उस समय हाथी की फांसी की सजा को अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन किया था। मगर आज के समय की बात की जाए तो इतिहास में जानवरों के प्रति मानवता का सबसे क्रूर उदाहरण इसे ही माना जाता है। बेजुबानों की सुरक्षा के लिए अब कानून बन गए हैं। भारत में बेजुबानों पर हमले को लेकर कठोर दंड का प्रावधान है।

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

Delhi e-Office:  दिल्ली सरकार की ई-ऑफिस प्रणाली ने एक वर्ष के भीतर सरकारी कामकाज में बड़ा बदलाव लाया है। कागजी...

UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC)...

LPG New Rules: 1 जुलाई से बदलेंगे गैस कनेक्शन के नियम, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

LPG New Rules: 1 जुलाई से बदलेंगे गैस कनेक्शन के नियम, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं। इनमें पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस)...

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का कहर, फ्रांस में हुई हज़ारों मौतें; जर्मनी में जंगलों में लगी आग

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का कहर, फ्रांस में हुई हज़ारों मौतें; जर्मनी में जंगलों में लगी आग

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

Europe Heatwave: यूरोप में पिछले सप्ताह पड़ी रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। फ्रांस में भीषण...

दुबई में बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अस्पताल में मनाना पड़ा बर्थडे; अली गोनी ने बताया हेल्थ अपडेट

दुबई में बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अस्पताल में मनाना पड़ा बर्थडे; अली गोनी ने बताया हेल्थ अपडेट

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन के फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी...

Next Post
Intermittent fasting: युवाओं के लिए कितना सेफ़ है इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग,प्लान फ़ॉलो करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें

Intermittent fasting: युवाओं के लिए कितना सेफ़ है इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग,प्लान फ़ॉलो करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें

Silver Ring: क्या चाँदी की अंगूठी पहनना होता है शुभ? जानिए किन व्यक्तियों को मिलता है इससे सब से ज़्यादा लाभ

Silver Ring: क्या चाँदी की अंगूठी पहनना होता है शुभ? जानिए किन व्यक्तियों को मिलता है इससे सब से ज़्यादा लाभ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist