Rajgir में इतिहास रचने को तैयार बिहार, एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप में राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए 6 खिलाड़ी

राजगीर में पहली बार एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार के 6 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है, जिससे राज्य में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Rajgir

Rajgir Rugby Event–Raja Kumar/Nalanda: बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 9 और 10 अगस्त को Rajgir खेल परिसर में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ ने पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों की घोषणा की है। इस बार बिहार के लिए गर्व की बात यह है कि कुल 6 खिलाड़ी — 4 महिला और 2 पुरुष — राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं।

महिला टीम में आरती कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी और गुरिया कुमारी, जबकि पुरुष टीम में गोल्डेन कुमार और सागर प्रकाश का चयन हुआ है। यह चयन राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और बढ़ते प्रदर्शन को दर्शाता है।

राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा,

“भारतीय टीम में बिहार के 6 खिलाड़ियों का चयन राज्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और आने वाले समय में बिहार को खेल मानचित्र पर और सशक्त बनाएगा।”

एशिया की प्रमुख टीमें उतरेंगी मैदान में

इस चैंपियनशिप में एशिया के रग्बी खेलों में अग्रणी 9 देशों की 8 टीमें भाग लेंगी।

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष व प्रसिद्ध अभिनेता राहुल बोस ने कहा:

“एशिया रग्बी U20 7s चैम्पियनशिप वह मंच है जहाँ खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय भविष्य आकार लेता है। इस बार दोनों टीमें एकसाथ अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगी, यह वाकई रोमांचक क्षण है।”

नेतृत्व व कोचिंग

टीमों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा:

टीमों का चयन 3 जुलाई को कोलकाता के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद किया गया। यह 2022 के बाद पहला अवसर है जब दोनों U20 टीमें एक साथ महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

आयोजन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम

चैंपियनशिप से एक दिन पहले, 8 अगस्त को Rajgir खेल परिसर के कबड्डी हॉल में एक विशेष सांस्कृतिक और परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है — पहली बार राज्य में इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह मौका बिहार के खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय रग्बी देखने और अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

टीमों की पूरी सूची

अंडर-20 पुरुष टीम:

अंडर-20 महिला टीम:

3 साल की बच्ची को ‘राधे-राधे’ बोलना पड़ा महंगा, मुंह पर प्रिंसिपल ने चिपकाया टेप की मारपीट 

 

Exit mobile version