सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rajgir में इतिहास रचने को तैयार बिहार, एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप में राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए 6 खिलाड़ी

राजगीर में पहली बार एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार के 6 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है, जिससे राज्य में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

by Mayank Yadav
अगस्त 4, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Rajgir

Rajgir Rugby Event–Raja Kumar/Nalanda: बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 9 और 10 अगस्त को Rajgir खेल परिसर में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ ने पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों की घोषणा की है। इस बार बिहार के लिए गर्व की बात यह है कि कुल 6 खिलाड़ी — 4 महिला और 2 पुरुष — राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं।

महिला टीम में आरती कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी और गुरिया कुमारी, जबकि पुरुष टीम में गोल्डेन कुमार और सागर प्रकाश का चयन हुआ है। यह चयन राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और बढ़ते प्रदर्शन को दर्शाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा,

“भारतीय टीम में बिहार के 6 खिलाड़ियों का चयन राज्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और आने वाले समय में बिहार को खेल मानचित्र पर और सशक्त बनाएगा।”

एशिया की प्रमुख टीमें उतरेंगी मैदान में

इस चैंपियनशिप में एशिया के रग्बी खेलों में अग्रणी 9 देशों की 8 टीमें भाग लेंगी।

  • पुरुष वर्ग: भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया
  • महिला वर्ग: मलेशिया के स्थान पर नेपाल की टीम भाग लेगी

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष व प्रसिद्ध अभिनेता राहुल बोस ने कहा:

“एशिया रग्बी U20 7s चैम्पियनशिप वह मंच है जहाँ खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय भविष्य आकार लेता है। इस बार दोनों टीमें एकसाथ अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगी, यह वाकई रोमांचक क्षण है।”

नेतृत्व व कोचिंग

  • पुरुष टीम के कप्तान: सुमित कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल)
  • उप-कप्तान: करण राजभर
  • महिला टीम की कप्तान: भूमिका शुक्ला (राजस्थान)
  • उप-कप्तान: तनुश्री भोसले (महाराष्ट्र)

टीमों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा:

  • पुरुष टीम: फ्रांसिस्को ‘पाको’ हर्नांडेज़ (मुख्य कोच), टेरेंस जोसेफ (सहायक कोच)
  • महिला टीम: कियानो फौरी (मुख्य कोच), तिलक राज (सहायक कोच)
    फौरी 2022 से रग्बी इंडिया की विकास यात्रा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

टीमों का चयन 3 जुलाई को कोलकाता के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद किया गया। यह 2022 के बाद पहला अवसर है जब दोनों U20 टीमें एक साथ महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

आयोजन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम

चैंपियनशिप से एक दिन पहले, 8 अगस्त को Rajgir खेल परिसर के कबड्डी हॉल में एक विशेष सांस्कृतिक और परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है — पहली बार राज्य में इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह मौका बिहार के खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय रग्बी देखने और अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

टीमों की पूरी सूची

अंडर-20 पुरुष टीम:

  • सुमित कुमार रॉय (कप्तान), करण राजभर (उप-कप्तान), अजीत नाग, भरत किसान, चरण हेम्ब्रम, डेविड मुंडा, देशराज सिंह, गोल्डन कुमार, राजन रावत, रोहित शॉ, सागर प्रकाश

अंडर-20 महिला टीम:

  • भूमिका शुक्ला (कप्तान), तनुश्री भोसले (उप-कप्तान), आरती कुमारी, अक्षया एनएस, अल्पना कुमारी, अंशू कुमारी, गुरिया कुमारी, कायरा विंसेंट, महक, मामाली सिंह, मुस्कान पिपलोदा, रितु

3 साल की बच्ची को ‘राधे-राधे’ बोलना पड़ा महंगा, मुंह पर प्रिंसिपल ने चिपकाया टेप की मारपीट 

 

Tags: Rajgir

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Tejashwi Yadav

गोपालगंज में गरजे तेजस्वी यादव: कहा- बेटियां असुरक्षित, सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है

Umar Ansari

जाली दस्तावेज कांड में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर गिरफ्तार, मां अफशां अब भी फरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India