शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PoK बोलेगा- मैं भारत हूं… राजनाथ सिंह की इस बात से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

दिल्ली में सीआईआई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके के लोग भारत के हैं और एक दिन खुद लौटकर कहेंगे- "मैं भारत हूं"। साथ ही पाकिस्तान को आतंकवाद की भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी।

by Mayank Yadav
मई 29, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Rajnath Singh
Share on FacebookShare on Twitter

Rajnath Singh On POK: पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना ‘कॉस्ट इफेक्टिव’ नहीं है, बल्कि इसकी एक भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है, इसका अंदाजा आज पाकिस्तान को हो चुका है।

रक्षा मंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में, पूरे देश की जनता ने मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को देखा, समझा और महसूस किया है। आज यह साबित हो चुका है कि मेक इन इंडिया भारत की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए जरूरी है। भारत एक तरफ आर्थिक सफलता की सीढ़ियों पर तेजी से बढ़ते हुए आज, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, और जल्द ही यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में नजर आएगा।”

RELATED NEWS

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 2, 2026
लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

जून 7, 2026

रक्षा मंत्री गुरुवार को दिल्ली में सीआईआई की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा, “मैं मानता हूँ कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास है कि हमारे वो भाई जो आज हमसे भौगोलिक और राजनीतिक रूप से अलग हैं, वे भी अपने स्वाभिमान, आत्मा की आवाज और स्वेच्छा से भारत की मुख्य धारा में कभी न कभी जरूर लौटेंगे। वहां के अधिकांश लोग भारत के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं, कुछ गिने-चुने ही हैं, जिन्हें भटकाया गया है। पीओके में रहने वाले हमारे इन भाइयों की स्थिति कुछ ऐसे ही है, जैसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। छोटे भाई शक्ति सिंह के अलग हो जाने पर भी बड़े भाई महाराणा प्रताप का विश्वास अपने छोटे भाई के प्रति बना रहता है और वो बड़े विश्वास से कहते हैं- ‘तब कुपंथ को छोड़ सुपथ पर स्वयं चला आएगा। मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा।’”

“वर्दी का अपमान, राष्ट्र का अपमान”: ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी विधायक का शर्मनाक बयान, उठे देशद्रोह के सवाल

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा ही दिलों को जोड़ने की बात करता है, और हमें विश्वास है कि प्रेम, एकता और सत्य के मार्ग पर चलकर वो दिन दूर नहीं जब हमारा ही अंग पीओके स्वयं लौटकर कहेगा, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं। पीओके की भारत से एकजुटता इस देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि पर निर्भर करती है।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए Rajnath Singh ने कहा, “आपने देखा कि किस तरह, हमने पहले आतंकी ठिकानों को, और उसके बाद दुश्मन के सैन्य अड्डों, एयरबेस को तबाह किया। हम और भी बहुत कुछ कर सकते थे, परंतु शक्ति और संयम, इन दोनों के समन्वय का, हमने दुनिया के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया। आत्मनिर्भरता के बैनर के तले हम आज क्रिटिकल और फ्रंटियर टेक्नोलॉजी पर भी, लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, अनमैन सिस्टम और अंतरिक्ष आधारित सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की पकड़ अब वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित हो रही है।”

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में मेक इन इंडिया, एक अनिवार्य तत्व है। यदि हमारे पास यह क्षमता नहीं होती तो भारत की सेनाएं, पाकिस्तान के निचले हिस्से से लेकर पाक अधिकृत कश्मीर तक, आतंकवाद के खिलाफ इतनी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पातीं। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभी दो दिन पहले ही 5वीं जनरेशन के फाइटर एयरक्राफ्ट ‘ऐमका प्रोजेक्ट’ के प्रोटोटाइप मॉडल को बनाने की मंजूरी दे दी है। यह एक बहुत ही बोल्ड और निर्णायक कदम है, जो भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ इस देश में एयरोस्पेस सेक्टर को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

ऐमका प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच प्रोटोटाइप विकसित करने की योजना है, जिसका बाद में सीरीज प्रोडक्शन होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मेक इन इंडिया प्रोग्राम के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाना चाहिए क्योंकि पहली बार किसी मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट में पब्लिक सेक्टर कंपनियों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर को भी भागीदारी करने का मौका मिलेगा।

Congress में मतभेदों पर विराम! थरूर ने दी सफाई, पवन खेड़ा ने लगाया पूर्णविराम

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि आज हम सिर्फ लड़ाकू विमान या मिसाइल सिस्टम नहीं बना रहे हैं, बल्कि हम न्यू ऐज वॉरफेयर टेक्नोलॉजी के लिए भी तैयार हो रहे हैं। हमारी घरेलू तौर पर विकसित प्रणालियों ने आज, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पूरी दुनिया को चौंकाते हुए यह साबित किया है, कि हम दुश्मन के किसी भी कवच को भेदने की ताकत रखते हैं। आज देश में 16,000 से अधिक एमएसएमई रक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। ये छोटी कंपनियां हमारी सप्लाई चेन की रीढ़ की हड्डी बन चुकी हैं। ये कंपनियां न केवल आत्मनिर्भरता की हमारी यात्रा को मजबूत कर रही हैं, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। इसके साथ, हमारा रक्षा निर्यात, जो दस साल पहले, हजार करोड़ रुपए से भी कम था, वह आज 23,500 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आंकड़े तक पहुंच गया है। आज सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम, सब सिस्टम, कंपोनेंट और सर्विस भी दुनिया के 100 से ज्यादा देशों तक पहुंच रही हैं।

Rajnath Singh ने रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा, “10-11 साल पहले, जहां हमारा रक्षा उत्पादन 43,746 करोड़ रुपए था, वहीं आज यह 1,46,000 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर चुका है। गर्व की बात यह है, कि इसमें 32,000 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान निजी क्षेत्र का रहा है।

Rajnath Singh ने कहा, “एक रक्षा मंत्री के रूप में, मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी होती है, कि भारत के लगातार आगे बढ़ती यात्रा में, पहली बार, देश का रक्षा क्षेत्र भी अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले एक दशक में सरकार के द्वारा की गई कई पहलों के चलते, भारत का रक्षा क्षेत्र एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है। आज हम उन चुनिंदा देशों में हैं, जिन पर वैश्विक विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यानी यह भारत की केवल विकास यात्रा नहीं है, यह भारत की विश्वास यात्रा है।

उन्होंने कहा, “मुझे यह कहते हुए बड़ा गर्व हो रहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश, आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह केवल, कोई अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने भर की बात नहीं है, यह दुनिया का भारत पर, और भारत का अपने ऊपर लगातार बढ़ते भरोसे की बात है।”

Tags: Rajnath Singh
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Modi Cabinet Reshuffle Political Prediction:दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज...

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Rajnath Singh: लखनऊ के आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और...

Rajnath Singh

‘कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती…’ राजनाथ सिंह का ट्रंप पर किया करारा प्रहार, 

by Gulshan
अगस्त 10, 2025

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष...

Rajnath Singh

‘पाकिस्तान ने की कायराना हरकत तो फिर गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर’, संसद में गरजे राजनाथ सिंह

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025

Rajnath Singh Parliament speech: संसद के मॉनसून सत्र के छठे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक...

Rajnath Singh

सिर झुकाए पाकिस्तान, बगलें झांकता चीन! राजनाथ सिंह की गर्जना से दहला SCO मंच, आतंकवाद पर दी दो टूक चेतावनी

by Mayank Yadav
जून 26, 2025

Rajnath Singh at SCO meeting: किंगदाओ में आयोजित SCO बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरजती आवाज़...

Next Post
Driving Tips: अब चालान कटने की टेंशन को कहिए बाय बाय, बस ड्राइविंग करते समय ऑन रखें ये ऐप

Driving Tips: अब चालान कटने की टेंशन को कहिए बाय बाय, बस ड्राइविंग करते समय ऑन रखें ये ऐप

पुरुष क्यों होते हैं महिलाओं से लंबे? वजह जीन या और कुछ जानिए इसका रहस्य

पुरुष क्यों होते हैं महिलाओं से लंबे? वजह जीन या और कुछ जानिए इसका रहस्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist