मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

चेक बाउंस से जुड़े मामलों में दोषसिद्धि के बाद बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के सरेंडर आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Rajpal Yadav Supreme Court:  सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अदालत ने निर्देश दिया कि राजपाल यादव को निर्धारित राशि रजिस्ट्री में जमा करनी होगी। यदि वह राशि समय पर जमा कर दी जाती है, तो फिलहाल उन्हें जेल जाने से राहत मिलेगी।

मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अभिनेता निर्धारित समय में 5 करोड़ रुपये जमा कर पाते हैं या नहीं।

RELATED NEWS

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

सितम्बर 6, 2026
Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026

हाई कोर्ट ने 10 सितंबर तक सरेंडर को कहा था

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए उन्हें 10 सितंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि केवल अभिनेता या सार्वजनिक शख्सियत होने के आधार पर किसी व्यक्ति को कानून के तहत विशेष रियायत नहीं दी जा सकती।

हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से जुड़े सात मामलों में प्रत्येक में तीन महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई थी। ये सजाएं एक साथ चलनी थीं। इसके अलावा प्रत्येक मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव पर भी प्रत्येक मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

2010 की फिल्म से जुड़ा है विवाद

यह विवाद वर्ष 2010 में राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिए गए कर्ज से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म बनाने के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे।

भुगतान में विवाद और ब्याज जुड़ने के बाद देनदारी बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। राजपाल यादव अब तक कंपनी को करीब 4.25 करोड़ रुपये चुका चुके हैं, लेकिन बाकी रकम और जुर्माने को लेकर कानूनी विवाद जारी रहा।

आर्थिक संकट का भी किया था जिक्र

हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए मदद की अपील की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी सहायता की। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने भी उन्हें 25 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की थी।

अब इस मामले में अगली बड़ी तारीख 15 सितंबर है, जब सुप्रीम कोर्ट आगे की सुनवाई करेगा।

 

Tags: Rajpal YadavSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

अगर आपने कभी दिवाली, छठ या किसी जरूरी काम से अचानक फ्लाइट टिकट बुक की है, तो किराया देखकर झटका...

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In