Site icon News1India

सचिन के बच्चे की मां बनेंगी Seema Haider.. सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी का खुलासा, Video Viral

Seema Haider : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सीमा ने खुद पुष्टि की है कि वह गर्भवती हैं। इस खबर को लेकर उनका और उनके भारतीय पति सचिन मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा और सचिन प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ नजर आ रहे हैं।

सचिन का रिएक्शन कर रहा ट्रेंड

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी टेस्ट के पॉजिटिव रिजल्ट को देखकर सीमा मुस्कुरा रही हैं और सचिन से कहती हैं, “तुम फिर पापा बनने वाले हो।” इस पर सचिन हैरानी और खुशी के साथ जवाब देते हैं, “अच्छा जी… सच में… क्या बात है।” सीमा फिर सचिन से कहती हैं, “अब खुशी का इजहार करके दिखाओ।” इस पर सचिन प्रेग्नेंसी किट को सीने से लगाते हैं और सीमा को गले लगाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, सीमा मजाक में उन्हें रोकते हुए कहती हैं, “आ जा नहीं, अब जा जा।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सीमा हैदर और सचिन मीणा अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सीमा, जो मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं, भारत और पाकिस्तान दोनों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बता दें, कि सीमा हैदर पाकिस्तान में पहले से शादीशुदा थीं और उनके चार बच्चे भी हैं। वह इन चारों बच्चों के साथ भारत आ गई थीं, जबकि उनके पहले पति गुलाम हैदर अब भी पाकिस्तान में रह रहे हैं। अब सीमा पांचवी बार गर्भवती हुई हैं, और इस खबर ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Exit mobile version