रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP में सिर्फ 1 पाकिस्तानी, जिसकी आज होगी रवानगी, CM  योगी के प्रहार से सीमा हैदर ने दी ‘प्रेम’ की दुहाई

सीमा हैदर को भी पाकिस्तान भेजने की मांग उठ रही है। जिस पर सचिन की लैला ने कहा कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं। मुझे यहीं रहने दीजिए।

by Vinod
अप्रैल 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश से सभी पाकिस्तानियों को बाहर किए जाने का आदेश दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भी ऑपरेशन पाकिस्तान लांच किया गया। एक-एक पाकिस्तानी को खोजकर बार्डर के उस पार भेजा गया। फिलहाल सूबे में एक पाकिस्तानी बचा है, जिसे 30 अप्रैल को उसके देश वापस कर दिया जाएगा। इनसब के बीच नोएडा में रहने वाली सीमा हैदर को भी पाकिस्तान भेजने की मांग उठ रही है। जिस पर सचिन की लैला ने कहा कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं। मुझे यहीं रहने दीजिए।

क्या है पूरा मामला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए। साथ ही यह आदेश दिया गया कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में रह रहे हैं, उन्हें 30 अप्रैल से पहले देश छोड़ना होगा। जिसके बाद उत्तर प्रदेश से भी पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने पूरे प्रदेश में एक विषेश अभियान चलाया। 29 तक अधिकतर सभी पाकिस्तानी सूबा छोड़ चुके हैं और अटारी बार्डर के रास्ते वह अपने देश की सीमा पार पर गए।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

30 अप्रैल को होगी रवानगी

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश के 75 जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ उन्हे वापस भेजने की व्यवस्था की गई। डीजीपी ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरुप प्रदेश में रह रहे शत प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों के वतन वापसी को पुख्ता करने के लिए विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों के साथ स्थानीय पुलिस दल को भेजा गया। डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में केवल एक पाकिस्तानी नागरिक रह रहा है, जिसे 30 अप्रैल को पाक भेज दिया जाएगा।

सीमा हैदर का सामने आया वीडियो

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कराची की रहने वाले सीमा हैदर को भी देश से बाहर किए जानें की मांग तेजी से उठ रही है। इनसब के बीच सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है। सीमा ने कहा कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं अब भारत की बहू हूं। मेरी बच्ची यहीं पैदा हुई है। मुझे भारत में ही रहने की इजाजत दी जाए। सीमा ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांग करते हुए कहा कि उसने सचिन के साथ शादी की है। उसने अपना धर्म परिवर्तन किया है।

कोई नोटिस अब तक नहीं मिला

वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा हैदर की तरफ से नागरिकता संबंधी कागजात भारत सरकार और राष्ट्रपति के पास लंबित हैं। जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वकील एपी सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल तक सीमा के भारत छोड़ने का कोई नोटिस अब तक नहीं मिला है। एपी सिंह का कहना है कि पाकिस्तान से आई सीमा के तीनों बच्चे पहले पाकिस्तानी पति से हैं। जिससे सीमा हैदर का पाकिस्तान में तलाक हो चुका है। ऐसे में बॉयोलोजिक तीनों लड़कियों की सिर्फ कस्टोडियन सीमा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से सीमा हैदर की तीनों लड़कियां सीमा के पास रहे।

सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साल 2019 में पबजी गेम खेलते वक्त उसकी जान-पहचान भारत के सचिन मीणा से हुई। दोस्ती कब प्यार में बदली, खुद सीमा को भी नहीं पता चला। फिर 2023 में सीमा ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला कर लिया। नेपाल के रास्ते वह अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आ गई। भारत आने के बाद वह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में सचिन मीणा के साथ रहने लगी। यहां दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ’भारती मीणा’ रखा गया है।

Tags: CM Yogi AdityanathPahalgam terror attackPakistani citizenSeema Haider
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
UP Weather: ‘सवधान’ UP में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया 40 जिलों में बारिश का अर्लट

UP Weather: ‘सवधान’ UP में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया 40 जिलों में बारिश का अर्लट

Mayawati

पहलगाम हमले पर मायावती की नसीहत, अंबेडकर के अपमान पर चेतावनी; सियासी घमासान के बीच बसपा सुप्रीमो का बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist