बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sambhal violence: संभल हिंसा मामले में जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, कोतवाली की सुरक्षा कड़ी

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को एसआईटी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

by Mayank Yadav
मार्च 23, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
Sambhal violence
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal violence: संभल हिंसा मामले में एसआईटी ने शाही जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। जफर अली को उनके बेटे के साथ पूछताछ के लिए संभल थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें चंदौसी कोर्ट में पेश किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान वकीलों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस गाड़ी का पीछा किया। 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में जफर अली का बयान न्यायिक जांच आयोग में सोमवार को दर्ज कराया जाना है।

गिरफ्तारी के बाद तनावपूर्ण माहौल

जफर अली की गिरफ्तारी के बाद Sambhal में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कोतवाली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसआईटी टीम, एएसपी, सीओ के साथ पीएसी और आरआरएफ बल तैनात हैं। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी किया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर सख्त नजर रखी जा रही है।

RELATED NEWS

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026
East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत पतली , जानिए ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन

East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत पतली , जानिए ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन

सितम्बर 8, 2026

गिरफ्तारी के बाद जफर अली को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। एसआईटी इस मामले में लगातार साक्ष्य जुटा रही है और हर कोण से जांच कर रही है।

हिंसा में हुई थी चार लोगों की मौत

Sambhal में 24 नवंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद पुलिस ने कड़े कदम उठाते हुए मामले की गहन जांच शुरू की। इस हिंसा को लेकर न्यायिक आयोग की टीम ने दो दिन तक संभल में बयान दर्ज किए। पहले दिन 29 और दूसरे दिन करीब 15 बयान दर्ज किए गए।

Sambhal हिंसा मामले में डीएम, एसडीएम और एडीएम का भी बयान लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 124 आरोपियों के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इस मामले में पुलिस ने 12 प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 2750 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

क्या है आगे की कार्रवाई?

जफर अली की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उनकी न्यायिक हिरासत की तैयारी कर रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

गौरतलब है कि संभल हिंसा मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की उम्मीद है। न्यायिक आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया का निर्णय होगा।

यहां पढ़ें:  औरंगजेब की कब्र के बाद VHP नेताओं ने हुमायूं के मकबरे का किया निरीक्षण, केंद्र को सौंपेंगे रिपोर्ट

Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत पतली , जानिए ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन

East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत पतली , जानिए ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने मजबूत चुनौती पेश कर दी है। ईस्ट...

India Travel: भारत की ऐसी जगहें जहां सिर्फ विदेशियों को मिलती है एंट्री, भारतीयों के लिए विवादित प्रतिबंध

India Travel: भारत की ऐसी जगहें जहां सिर्फ विदेशियों को मिलती है एंट्री, भारतीयों के लिए विवादित प्रतिबंध

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

हिमाचल प्रदेश का कसोल देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां स्थित फ्री कसोल कैफे को लेकर अतीत...

Asia Cup 2026: हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, वायरल वीडियो से फिर भारत पर सियासत

Asia Cup 2026: हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, वायरल वीडियो से फिर भारत पर सियासत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

एशिया कप 2026 में हांगकांग चाइना को हराकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, टीम की इस...

Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का बॉडी फ्रेम तैयार, कब से टेस्टिंग के लिए पटरी पर आएगी

Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का बॉडी फ्रेम तैयार, कब से टेस्टिंग के लिए पटरी पर आएगी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

भारत के पहले हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय रेल...

Next Post
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मचे हंगामे की कहानी में नया मोड़, CBI ने दी क्लीन चीट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मचे हंगामे की कहानी में नया मोड़, CBI ने दी क्लीन चीट

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2025 तक, जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी  स्थिति

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2025 तक, जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी स्थिति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In