शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Sanskar TV Awards: संस्कार टीवी की सनातन यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, BCS रत्न अवॉर्ड्स में मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

संस्कार टीवी को नई दिल्ली में आयोजित BCS रत्न अवॉर्ड्स 2025-26 में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिले। चैनल को धार्मिक प्रसारण और सीईओ मनोज त्यागी को आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Sanskar TV BCS Ratna Awards:देश और दुनिया में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे संस्कार टीवी को बड़ी उपलब्धि मिली है। नई दिल्ली में आयोजित BCS रत्न अवॉर्ड्स 2025-26 समारोह में चैनल को दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान दिया गया। इस उपलब्धि को संस्कार टीवी के लिए खास माना जा रहा है।

Sanskar TV BCS Ratna Awards

RELATED NEWS

Sanskar TV

Sanskar TV को मिला सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का सम्मान, डिजिटल दुनिया में भी बनाया रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2025

चैनल को मिला बड़ा पुरस्कार

समारोह में संस्कार टीवी को ‘Best Religious Channel’ के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान धार्मिक और आध्यात्मिक सामग्री को दर्शकों तक पहुंचाने के क्षेत्र में चैनल के काम के लिए दिया गया। संस्कार टीवी लंबे समय से सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों को दर्शकों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

मनोज त्यागी भी सम्मानित

इसी समारोह में संस्कार ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी को भी विशेष सम्मान मिला। उन्हें ‘Outstanding Contribution to Spiritual & Devotional Broadcasting’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान आध्यात्मिक और भक्ति से जुड़े प्रसारण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया। एक ही समारोह में चैनल और उसके प्रमुख को सम्मान मिलना संस्कार ग्रुप के लिए खास उपलब्धि मानी जा रही है।

सम्मान पर जताई खुशी

सम्मान मिलने के बाद संस्कार ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी ने कहा कि हर पुरस्कार जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि BCS रत्न अवॉर्ड्स 2025-26 से उन्हें अपने काम को और ज्यादा समर्पण और बेहतर गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने संस्कार टीवी के दर्शकों, संत-महात्माओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का भी आभार जताया। उनके मुताबिक, इन सभी के विश्वास और सहयोग की वजह से यह उपलब्धि संभव हुई है।

2010 से हो रहा आयोजन

BCS रत्न अवॉर्ड्स का आयोजन आविष्कार मीडिया समूह की ओर से वर्ष 2010 से किया जा रहा है। यह पुरस्कार भारतीय ब्रॉडकास्टिंग, टेलीविजन डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल कंटेंट और मीडिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले संस्थानों और लोगों को दिया जाता है। ऐसे में संस्कार टीवी और मनोज त्यागी को मिले ये दोनों सम्मान उनके काम और योगदान को मिली महत्वपूर्ण पहचान के तौर पर देखे जा रहे हैं।

Tags: BCS Ratna AwardsSanskar TVSpiritual Broadcasting
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sanskar TV

Sanskar TV को मिला सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का सम्मान, डिजिटल दुनिया में भी बनाया रिकॉर्ड

by Mayank Yadav
अगस्त 8, 2025

Sanskar TV BCS Ratna Award: धार्मिक-आध्यात्मिक प्रसारण की दुनिया के जाने-पहचाने नाम‘Sanskar TV’ ने दो कैटेगरी में ‘बीसीएस रत्न अवॉर्ड’...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist