Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शर्मिष्ठा पनोली को मिला समंदर पार का साथ, नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने किया सपोर्ट

डच सांसद गिर्ट विल्डर्स ने 'All eyes on Sharmistha' पोस्टर के साथ एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, "बहादुर शर्मिष्ठा पनोली को तुरंत रिहा किया जाए! उनकी गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है, जो बेहद निंदनीय है। पाकिस्तान के खिलाफ सच बोलने पर उन्हें सज़ा देना गलत है। हमें उनकी सहायता करनी चाहिए।"

by Gulshan
June 1, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Sharmistha Panoli
Share on FacebookShare on Twitter

Sharmistha Panoli : गुरुग्राम में गिरफ्तार हुई 22 साल की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली को अब देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी समर्थन मिल रहा है। नीदरलैंड के चर्चित सांसद गिर्ट विल्डर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे शर्मिष्ठा के अधिकारों की सुरक्षा करें। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार बताया है।

‘All Eyes on Sharmistha’

गिर्ट विल्डर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘All Eyes on Sharmistha’ लिखे एक पोस्टर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा:

RELATED NEWS

Sharmistha Panoli

कलकत्ता हाईकोर्ट से शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने लगाई ये शर्त

June 5, 2025

“बहादुर शर्मिष्ठा पनौली को रिहा करो! उनकी गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए शर्मनाक है। पाकिस्तान के बारे में सच बोलने पर उन्हें सज़ा देना गलत है। हमें उनकी मदद करनी चाहिए।”

पहले भी भारत से जुड़े मामलों में ले चुके हैं पक्ष

यह पहली बार नहीं है जब गिर्ट विल्डर्स ने भारत में किसी विवाद को लेकर अपनी राय जाहिर की हो। 2022 में उन्होंने बीजेपी की नेता नुपूर शर्मा का खुलकर समर्थन किया था, जब उनके बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय विवाद हुआ था। उस समय भी विल्डर्स ने भारत सरकार से नुपूर शर्मा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी और कहा था कि वे एक दिन भारत आकर उनसे मिलना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला?

शर्मीष्ठा पनौली, जिनके इंस्टाग्राम और एक्स पर लगभग 1.75 लाख फॉलोअर्स हैं, को एक वायरल वीडियो के चलते गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो में उन्होंने कुछ बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप्पी क्यों साधी है। आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर समेत चार घायल, CCTV में कैद हुई बर्बरता…

शर्मीष्ठा ने विवादित वीडियो को हटाकर बिना शर्त माफ़ी भी मांग ली थी। इसके बावजूद कोलकाता में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, समुदायों में नफरत फैलाने और शांति भंग करने की नीयत से अपमान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

‘यह लोकतंत्र नहीं, उत्पीड़न है’

गिरफ्तारी के बाद शर्मिष्ठा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट से बाहर आते समय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा:

“लोकतंत्र में जिस तरह से यह उत्पीड़न हो रहा है, यह लोकतंत्र नहीं है।”

Tags: Sharmistha Panoli
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sharmistha Panoli

कलकत्ता हाईकोर्ट से शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने लगाई ये शर्त

by Akhand Pratap Singh
June 5, 2025

Sharmistha Panoli: कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को बुधवार को सशर्त अंतरिम...

Next Post
Farewell message by Former DGP Prashant Kumar

कंधे पर सितारे नहीं हुए तो क्या हुआ ड्यूटी अभी बाकी है, किसने लिखी यह भावुक पोस्ट

Lara Dutta father passes away

लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एल के दत्ता निधन , पति महेश भूपति संग नम आंखों दी आख़री विदाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist