शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Expired Bread Case: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को नाश्ते में मिली एक्सपायरी ब्रेड, मचा हड़कंप, कैटरिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को एक्सपायरी ब्रेड परोसे जाने का मामला सामने आया। सी-4 कोच समेत कई पैकेटों में समाप्त अवधि वाली ब्रेड मिली। यात्रियों ने रेल मदद ऐप पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026
in राष्ट्रीय
Shatabdi Express Expired Bread Case
Share on FacebookShare on Twitter

Shatabdi Express Expired Bread Case: नई दिल्ली से रानी कमलापति (भोपाल) जा रही 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच चिंता फैल गई। कई लोगों ने फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई और तुरंत इसकी शिकायत रेल मदद ऐप तथा ऑनलाइन उपभोक्ता आयोग के पोर्टल पर दर्ज कराई। घटना ने रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक्सपायरी डेट देखने के बाद मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के सी-4 कोच में करीब 74 यात्रियों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, को नाश्ते में ऐसी ब्रेड दी गई जिसकी ‘यूज़ बाय’ तारीख 10 जुलाई 2026 थी। उस समय तक ज्यादातर यात्री ब्रेड खा चुके थे। जब एक यात्री की नजर पैकेट पर लिखी तारीख पर पड़ी, तब पता चला कि ब्रेड की तय अवधि खत्म हो चुकी है। इसके बाद पूरे कोच में हड़कंप मच गया और यात्रियों ने तुरंत रेलवे से शिकायत की।

RELATED NEWS

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सितम्बर 10, 2026
Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026

यात्री प्रणव ने बताई पूरी घटना

दिल्ली से भोपाल जा रहे यात्री प्रणव ने बताया कि सुबह सभी यात्रियों को नियमित रूप से नाश्ता दिया गया था। कुछ देर बाद पीछे बैठे एक यात्री ने ब्रेड के पैकेट पर लिखी तारीख देखी और बताया कि उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है। इसके बाद यात्रियों ने बिना देर किए रेल मदद ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का कहना था कि खाने की गुणवत्ता को लेकर इस तरह की लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती।

कैटरिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

एक अन्य यात्री अशोक कालिया ने भी दावा किया कि उन्हें भी एक्सपायरी डेट वाली ब्रेड दी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर आज यह लापरवाही सामने आई है, तो यह कहना मुश्किल है कि पहले कितनी बार यात्रियों को ऐसी खाद्य सामग्री परोसी गई होगी। उन्होंने रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कई पैकेटों में मिली एक जैसी ब्रेड

यात्रियों के अनुसार, मामला केवल सी-4 कोच तक सीमित नहीं था। कोच के बाहर रखे अन्य कैटरिंग पैकेटों में भी उसी तारीख वाली ब्रेड मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन के कई कोचों में यही ब्रेड यात्रियों को दी गई होगी। मामले पर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि यह नॉर्दर्न रेलवे की ट्रेन है और भोजन की लोडिंग वहीं से होती है। हालांकि, उन्होंने जांच या कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। रेलवे के नियमों के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस में ऑनबोर्ड कैटरिंग की जिम्मेदारी संबंधित रेलवे जोन की होती है।

Tags: Indian RailwaysRailway CateringShatabdi Express
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम...

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Next Post
duddhwa national park tourist train mailani bichia ac chair car

Tourist Train: दुधवा की सैर हो गई आसान, अब ट्रेन से लें जंगल सफारी का मजा, जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

RBI Update: क्या 2000 का नोट अभी भी वैध है , RBI ने दी बड़ी जानकारी,  जानिए अब इसे कैसे बदले

RBI Update: क्या 2000 का नोट अभी भी वैध है , RBI ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अब इसे कैसे बदले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In