Wednesday, November 25, 2026 2:14 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Stolen idols: अमरीकी म्यूजियम का ऐतिहासिक फैसला, भारत लौटेंगी चोरी हुई प्राचीन मूर्तियां कैसे होगी सांस्कृतिक विरासत की वापसी

Stolen idols: अमरीकी म्यूजियम का ऐतिहासिक फैसला, भारत लौटेंगी चोरी हुई प्राचीन मूर्तियां कैसे होगी सांस्कृतिक विरासत की वापसी

स्मिथसोनियन म्यूजियम ने तमिलनाडु के मंदिरों से चोरी हुई तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियां भारत लौटाने का फैसला किया। यह कदम जांच, पारदर्शिता और सांस्कृतिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।

by SYED BUSHRA
30/01/2026

Return of India’s Cultural Heritage: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में स्थित दुनिया के मशहूर स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। म्यूजियम ने घोषणा की है कि वह तमिलनाडु के मंदिरों से अवैध रूप से निकाली गई तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियों को भारत सरकार को वापस करेगा।

किस आधार पर हुआ फैसला

यह फैसला वर्षों तक चली जांच और ठोस ऐतिहासिक सबूतों के आधार पर लिया गया है। म्यूजियम की जांच में यह साफ हो गया कि ये तीनों मूर्तियां कई दशक पहले दक्षिण भारत के मंदिरों से चोरी की गई थीं और बाद में अंतरराष्ट्रीय कला बाजार के जरिए विदेश पहुंची थीं। इन मूर्तियों की असली पहचान और उनके मूल मंदिरों की पुष्टि फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी के पुराने फोटो रिकॉर्ड से की गई, जिसमें 1950 के दशक में मंदिरों में ली गई तस्वीरें मौजूद थीं।
वापस की जा रही तीनों मूर्तियां दक्षिण भारतीय कांस्य कला की बेहतरीन मिसाल हैं।

कौन-कौन सी मूर्तियां होगी वापस

इनमें सबसे प्रमुख चोल काल की शिव नटराज मूर्ति है, जो करीब 990 ईस्वी की मानी जाती है। यह मूर्ति तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित तिरुथुराईपुंडी के श्री भव औषधीश्वर मंदिर से चोरी की गई थी।

RELATED NEWS

No Content Available

दूसरी मूर्ति सोमस्कंद की है, जो 12वीं शताब्दी के चोल काल की है और मन्नारगुड़ी के पास अलत्तूर स्थित विश्वनाथ मंदिर से गायब हुई थी।

तीसरी मूर्ति संत सुंदरर और परवई की है, जो 16वीं शताब्दी के विजयनगर काल से जुड़ी है और कल्लाकुरिची जिले के वीरसोलापुरम शिव मंदिर से चोरी हुई थी।

मूर्तियां कैसे पहुंची थी म्यूजियम तक

जांच में यह भी सामने आया कि शिव नटराज की मूर्ति को साल 2002 में न्यूयॉर्क की एक आर्ट गैलरी से खरीदा गया था। उस समय बिक्री के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाए गए थे। वहीं बाकी दो मूर्तियां 1987 में म्यूजियम को उपहार के रूप में दी गई थीं। बाद में जब इनकी तुलना पुराने फोटो रिकॉर्ड से की गई, तो यह साबित हो गया कि ये मूर्तियां अवैध तरीके से मंदिरों से हटाई गई थीं।

हुआ खास समझौता

भारत सरकार और स्मिथसोनियन म्यूजियम के बीच इस मुद्दे पर एक खास समझौता भी हुआ है। इसके तहत शिव नटराज की मूर्ति को पहले आधिकारिक रूप से भारत को सौंपा जाएगा, इसके बाद भारत सरकार इसे लंबी अवधि के लिए लोन पर म्यूजियम को वापस देगी। म्यूजियम अब इस मूर्ति को अपनी प्रदर्शनी “द आर्ट ऑफ नॉइंग” में रख सकेगा, लेकिन इस बार इसके साथ मूर्ति की चोरी और भारत वापसी की पूरी सच्ची कहानी भी दर्शाई जाएगी।
म्यूजियम के निदेशक का बयान

म्यूजियम के निदेशक चेस रॉबिन्सन ने कहा कि यह फैसला सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनकी जिम्मेदारी और ईमानदारी को दिखाता है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और भारत सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें, आम आदमी को मिल सकती है कौन सी बड़ी राहतें , क्या मिडिल क्लास की जिंदगी बनायेगा आसान

Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें, आम आदमी को मिल सकती है कौन सी बड़ी राहतें , क्या मिडिल क्लास की जिंदगी बनायेगा आसान

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ते विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी अपना रुख किया साफ

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ते विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी अपना रुख किया साफ

POPULAR POST

Sanjay Nishad: ‘हक पर हाथ डाला तो दूसरी सीटों पर भी करेंगे दावा’, यूपी चुनाव से पहले किसने खोला मोर्चा

Sanjay Nishad: ‘हक पर हाथ डाला तो दूसरी सीटों पर भी करेंगे दावा’, यूपी चुनाव से पहले किसने खोला मोर्चा

November 23, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
Drishyam 3 OTT Release: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की  डिजिटल प्रीमियर की तैयारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Drishyam 3 OTT Release: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की डिजिटल प्रीमियर की तैयारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

November 23, 2026
Health Tips: अगर रात में निकले ज़्यादा पसीना तो हो जाएँ सावधान, शरीर दे रहा है इस विटामिन की कमी का संकेत

Health Tips: अगर रात में निकले ज़्यादा पसीना तो हो जाएँ सावधान, शरीर दे रहा है इस विटामिन की कमी का संकेत

November 22, 2026
Traffic Police Vehicle Seizure Rules

Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है आपकी गाड़ी सीज? जानिए नियम और छुड़ाने का पूरा तरीका

November 23, 2026
ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

November 23, 2026

LATEST

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India