नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के हत्थे लगे सुपारी किलर्स ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोनम और उसका पति पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। चढ़ान लंबी होने के कारण हम थक गए और राजा की हत्या करने से इंकार कर दिया। ये सुन सोनम गुस्से से आगबबूला हो गई और उसने सुपारी की रकम को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दिया। पति के पर्स से 15 हजार हमें तत्काल दिए। विशाल ने राजा के सिर पर पहला वार किया। दूसरे हमले में राजा पहाड़ी पर गिर गया। सोमन ने उसकी नब्ज टटोली। उस वक्त राजा जिंदा था। सोनम ने हमारे साथ मिलकर राजा को खाई में फेंक दिया। हत्या के बाद हम चारों शिलांग पहुंचे और फिर अलग-अगल अपने-अपने घरों को निकल पड़े।
क्या है पूरा मामला
ये कहानी इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की है। राजा रघुवंशी की शादी सोनम के साथ हुई थी। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय की यात्रा पर रवाना हुए। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय वे लापता हो गए। 2 जून को रघुवंशी का शव एक खाई में पड़ा मिला और उनकी पत्नी सोनम लापता थी। दोनों के परिजनों ने आशंका जताई थी कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वालों ने सोनम का अपहरण कर लिया होगा और उसे अवैध तरीके से भारत की सीमा से बाहर बांग्लादेश या म्यांमार ले गए होंगे। मेघायल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। इस पूरे ऑपरेशन की कमान खुद लेडी डीजीपी इदाशिशा नोगरांग ने संभाली। उन्होंने 5 आईपीएस और 120 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई और ऑपरेशन हनीमून को लॉन्च कर दिया।
साथ में पहाड़ी पर चढ़े किलर्स
पुलिस ने बताया कि सोनम और इंदौर का रहने वाला राज कुशवाह राजा हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। राज और सोमन एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन सोनम के परिवारवालों ने उसकी शादी राजा रघुवंशी से कर दी। शादी से पहले ही सोनम और राज ने राजा की हत्या का प्लान बना लिया था। राज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ऐसी जगह खोजी, जहां भीड़-भाड़ कम रहती है। राज ने सोनम से कहा कि तुम हनीमून मनाने के लिए मेघायल जाओ। राज ने तीन सुपारी किलर्स की व्यवस्था की। तीनों किलर्स से सोनम की मुलाकात करवाई। सोनम और राजा जैसे शिलांग पहुंचे। उससे पहले तीनों किलर्स भी वहां पहुंच चुके थे। सोनम ने वीडियो के जरिए राजा की पहचान करवाई। किलर्स ने राजा की फोटो-वीडियो देखे और मर्डर करने पर राजी हो गए। सोनम ले खासी हिल्स पर राजा को लेकर गई। साथ में तीनों किलर्स भी पहाड़ पर चढ़े।
सुपारी की रकम 20 लाख रूपए की
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम पति राजा को कोरसा इलाके में मौजूद पहाड़ी पर ले गई। सोनम जानबूझकर थकने का बहाना करके पीछे चलने लगी। वहीं, तीनों आरोपी राजा के साथ चल रहे थे। ऐसे में जब आरोपी पहाड़ी चढ़ते हुए थक गए तो उन्होंने राजा को मारने से इनकार कर दिया। इसपर सोनम ने राजा की पर्स से 15 हजार रुपए निकालकर आरोपियों को दिए और कहा ‘मारना तो पड़ेगा’। साथ ही सोनम ने काम होने के बाद 20 लाख रुपए देने का भी वादा किया था। विशाल ने राजा के सिर के पीछे के हिस्से पर हमला किया। राजा विशाल से भिड़ गया। तभी आनंद ने दूसरा हमला सिर के आगे कर दिया। जिससे राजा पहाड़ी पर गिर गया। राजा जिंदा था। सोनम ने उसकी नब्ज टटोली। राजा की सांस चली रही थी। सोनम ने कहा कि राजा अभी जिंदा है। इसे खाई में फेंक देते हैं। फिर चारों ने राजा को उठाया और गहरी खाई में फेंक दिया।
ऑनलाइन मंगवाई ‘डाव’
राजा को मारने के लिए 3 सुपारी किलर्स पहले से ही असम के गुवाहाटी में मौजूद थे। उन्होंने गुवाहाटी में ही ऑनलाइन ’डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) ऑर्डर की। इसी हथियार से राजा का कत्ल किया गया था। जब सोनम और राजा शिलांग पहुंचे तो सोनम ने उन्हें लोकेशन भेजी और आरोपी भी दोनों से महज 1 किलोमीटर दूर होटल में ठहरे थे। राजा की हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़ दिया। आरोपी भी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से घर वापस लौट आए। वहीं, सोनम अकेले शिलांग से पहले इंदौर गई। राज ने सोनम की रूकने की व्यव्स्था की। कुछ दिन इंदौर में रूकने के बाद राज ने सोनम को पहले वाराणसी भेजा। राज और सोनम का प्लान नेपाल भाग जानें का था। वह वराणसी में कई दिनों तक रूकी फिर गाजीपुर आ गई। तभी पुलिस ने तीनों सुपारी किलर्स और राज को अरेस्ट कर लिया। चारों की गिरफ्तारी के बाद सोमन खुद बाहर आई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनम बनारस के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थी।
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन हनीमून
मेघायल पुलिस ने राजा हत्याकांड के खुलासे को लेकर ऑपरेशन हनीमुन चलाया। मेघायल पुलिस की टीमों ने एक साथ यूपी और मध्य प्रदेश के छापेमारी की। 7 जून को भाड़े के तीनों हत्यारों पकड़े जाते हैं। पकड़े गए किलर्स का नाम आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद था। मेघायल पुलिस ने कुछ घंटे के बाद राज कुशवाहा को भी अरेस्ट कर लेती है। राज की गिरफ्तारी के बाद अचानक सोनम गाजीपुर में सरेंडर कर देती है। पुलिस को राजा की हत्या के बाद से सोमन पर शक था। लेडी डीजीपी ने मीडिया को बताया कि हमें शक तब हुआ जब कपल ने हनीमून के दौरान कोई फोटो नहीं लिया और न ही सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड किया। हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से दोपहर 2ः15 बजे एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ’सात जन्मों का साथ है’ ‘इससे सोनम पर संदेह और गहरा गया।