बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सोनम की मदद में फंसा कारोबारी गिरफ्तार, सबूत मिटाने की साजिश बेनकाब!

ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार रात महालक्ष्मी नगर स्थित प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने सोनम और राज की पिस्टल, पांच लाख रुपये नकद, कपड़े और सोने के गहने छिपाकर उनकी मदद की। साथ ही, गुना का एक सुरक्षा गार्ड भी जांच के दायरे में आ गया है।

by Gulshan
जून 22, 2025
in TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
Raja Raghuvanshi Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार देर रात महालक्ष्मी नगर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने हत्या के मुख्य आरोपितों सोनम और राज की मदद की, और पिस्टल, नकद पांच लाख रुपये, कपड़े और सोने के गहने गायब कर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया है कि गुना निवासी एक सुरक्षा गार्ड, जो हीराबाग स्थित इमारत में तैनात था, इस पूरे मामले में शामिल हो सकता है। घटना के बाद वह फरार हो गया है।

हत्या से पहले बना था प्लान

एसआईटी ने खुलासा किया कि राज ने पहले राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश विशाल, आकाश और आनंद के साथ मिलकर रची थी। टीम को वह बैग चाहिए था जिसे राज और सोनम ने हीराबाग के एक फ्लैट में छिपा रखा था। इस बैग में कपड़ों के बीच देसी पिस्टल और पांच लाख रुपये छिपाए गए थे।

RELATED NEWS

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

सितम्बर 10, 2025
गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

अगस्त 5, 2025

ललितपुर में आकाश की गिरफ्तारी के बाद, 8 जून को सोनम एक कार लेकर गाजीपुर चली गई और अपना बैग फ्लैट में ही छोड़ दिया। इसके बाद 10 जून को सिलोम जेम्स फ्लैट पर आया और दूसरी चाबी से ताला खोलकर तीन बैग, कपड़े, खाने का सामान और अन्य चीजें लेकर चला गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ सिलोम, शिलांग से गिरफ्तारी

एक कार शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में सिलोम की तस्वीर कैद हो गई, जिसके आधार पर ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उस पर न सिर्फ आरोपितों की सहायता करने, बल्कि केस से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट करने का भी आरोप है। एसआईटी को संदेह है कि सिलोम ने फ्लैट की चाबी गार्ड को दी थी, जिससे वह वहां तक पहुंच सका।

साथ ही, सिलोम के साथ आया एक अन्य युवक भी पुलिस की रडार पर है। एसआईटी की टीम रविवार को गुना जाकर इन दोनों के बारे में और जानकारी जुटा सकती है। गौरतलब है कि 13 जून को सिलोम खुद मीडिया के सामने आया था और दावा किया था कि उसने विशाल को न्यूज़ देखकर पहचाना है। अब यही व्यक्ति साजिश का एक बड़ा हिस्सा बनकर सामने आया है।

सोनम और राज भेजे गए जेल

इस बीच, राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पकड़ी गई सोनम और उसका प्रेमी राज, दोनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शिलांग के एडीजे कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिलांग के एसपी विवेक सिम के अनुसार, दोनों से पूछताछ पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : शहरों में मिसाइलों की बरसात, युद्ध का खतरा और बढ़ा…

इस सनसनीखेज वारदात ने मेघालय जैसे शांत पर्यटन स्थल की छवि को नुकसान पहुंचाया है। सोनम को शिलांग की उसी जेल में रखा गया है जहां 20 अन्य महिला कैदी बंद हैं। सुरक्षा कारणों से जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी के बीच सभी आरोपियों को रखा है। विशाल, आनंद, आकाश और राज भी इसी जेल में हैं।

Tags: Raja Raghuvanshi murder case
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और मुंह पर नशीली मुस्कान। रईस बाप की रईस बेटी सोनम का दिल एक...

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और बागवां उजाड़ने वाली शबनम के जैसी मुस्कान। रईस बाप की बेटी अपने घर...

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

by Vinod
जून 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मासूम चेहरा और शातिर मुस्कान। लोमड़ी की तरह है वह चालाक। रईस बाप की रईसजादी को...

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

सोनम ने क्यों पहना बोर्का और कहां पर छिपाया राजा का सोना, कौन है वो लड़की, जिसे मारना चाहती थी किलर लेडी

by Vinod
जून 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़...

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी केस में सनसनीखेज खुलासा, सोनम ने एक महीने में इस शख्स से की 234 बार फोन पर बातचीत!

by Gulshan
जून 18, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।...

Next Post
Iran-Israel war : जंग के बीच तेल की कीमतें बेकाबू, क्या है भारत की तैयारी और रणनीति

Iran-Israel war : जंग के बीच तेल की कीमतें बेकाबू, क्या है भारत की तैयारी और रणनीति

alman Khan health revelation on Kapil Sharma Show

Bollywood News : Salman ने अपनी Health पर किया बड़ा खुलासा किस बीमारी से रहे जूझ, खुद खोला राज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist