Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Sukanya Samriddhi yojna: एक ऐसी योजना जिसमें बेटियों को मिलता है अनेकों लाभ, जानें क्या हैं इसका तरीक़ा

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए सुरक्षित फंड तैयार करने का बेहतरीन विकल्प है। 8.2% ब्याज दर, टैक्स छूट और सुरक्षित निवेश इसे आकर्षक बनाते हैं।

by Sadaf Farooqui
January 27, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Sukanya Samriddhi Yojana: हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी अच्छी पढ़ाई करे और उसकी शादी में कोई आर्थिक दिक्कत न आए। सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई थी। यह योजना न केवल आकर्षक ब्याज दर (8.2%) देती है, बल्कि टैक्स छूट जैसे बड़े फायदे भी देती है।

योजना का उद्देश्य और ब्याज दर

22 जनवरी 2025 को यह योजना अपने 10वें साल में पहुंच गई। खास बात यह है कि मौजूदा तिमाही (जनवरी से मार्च 2025) में इसकी ब्याज दर 8.2% है, जो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की 7.1% ब्याज दर से भी ज्यादा है। यह योजना उन माता पिता के लिए भरोसेमंद विकल्प बन गई है, जो अपनी बेटियों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर फंड तैयार करना चाहते हैं।

RELATED NEWS

Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samridhhi Yojana : 1 अक्टूबर से योजना में होंगे नए बदलाव, पहले ही कर लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट

October 1, 2024

कौन खोल सकता है खाता

खाता माता पिता या अभिभावक अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खोल सकते हैं।

एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए खाते खुल सकते हैं।

जुड़वां या तीन बच्चियों के मामलों में नियम थोड़े लचीले हैं।

हर साल न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।

निवेश अवधि 15 साल है, जबकि खाता 21 साल में मैच्योर होता है।

 

ये भी पढ़ें:Government Apps:भारत जल्दी ही ला सकता है अपना app suite,जहाँ आपको मिलेगी सभी सरकारी ऐप्स एक साथ

लॉक-इन पीरियड कमी या फायदा

इस योजना की सबसे बड़ी बात इसकी लॉक इन अवधि है। खाता 21 साल के लिए लॉक रहता है। आंशिक निकासी केवल बेटी के 18 साल की उम्र में या 10वीं कक्षा पास करने पर ही संभव है। यह लंबी अवधि पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करती है, लेकिन कई बार लिक्विडिटी की कमी एक चुनौती बन सकती है।

क्या बदलाव हो सकते हैं

विशेषज्ञों का मानना है कि निकासी की उम्र को थोड़ा लचीला बनाया जा सकता है।

1.5 लाख रुपये की सालाना निवेश सीमा को महंगाई दर के हिसाब से बढ़ाना चाहिए।

यह सीमा हर तीन साल में अपने आप संशोधित होनी चाहिए।

क्या इसे इक्विटी से जोड़ें

हालांकि यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसे इक्विटी जैसे हाई-रिटर्न विकल्पों के साथ संतुलित करना बेहतर रहेगा। इससे माता पिता को बेटियों के लिए ज्यादा फंड तैयार करने में मदद मिलेगी।हालांकि, इसमें लिक्विडिटी की कमी है। निवेश सीमा बढ़ाने और निकासी में लचीलापन लाने से यह और बेहतर हो सकती है।

Tags: goverment schemeSukanya Samridhhi Yojana
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samridhhi Yojana : 1 अक्टूबर से योजना में होंगे नए बदलाव, पहले ही कर लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट

by Gulshan
October 1, 2024

Sukanya Samridhhi Yojana : भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2024...

Next Post
Haryana Police

Haryana Police Attacked: राजस्थान में पिटी गयी हरियाणा पुलिस... अपराधी छुड़ाकर ले गये बदमाश

Viral News

बच्चे के जादुई कारनामे ने किया सबको हैरान, लोग बोले – इंडिया सिर्फ बिगिनर्स के लिए नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist