Site icon News1India

‘भाभी मुझे महाकुंभ की तस्वीरें भेजना’, जब सुनीता को स्पेस में आई महाकुंभ की याद, धारती लौटने पर बेहद खुश परिवार 

Sunita Williams on Mahakumbh

Sunita Williams on Mahakumbh : नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आखिरकार 9 महीने लंबे मिशन के बाद पृथ्वी पर लौट आईं हैं। लंबे समय तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहने के बावजूद, सुनीता को भारत की याद आती रही। आइए जानते हैं कि सुनीता विलियम्स और महाकुंभ का क्या संबंध है।

सुनीता के धरती पर लौटने के बाद उनका परिवार बेहद खुश है। परिवार ने यह भी बताया कि सुनीता इस साल भारत जरूर आकर यात्रा करेंगी। सुनीता की भाभी, फाल्गुनी पांडे ने साझा किया कि जब उन्होंने सुनीता से बात की, तो सुनीता ने महाकुंभ जाने का जिक्र किया था। महाकुंभ का नाम सुनकर सुनीता बहुत खुश हुई थीं और उन्होंने अपनी भाभी से महाकुंभ की तस्वीरें भेजने का आग्रह भी किया।

गणेश जी को अपना लकी चार्म मानती हैं सुनीता 

सुनीता विलियम्स के आध्यात्मिक पक्ष को भी समझा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति साथ ली थी, जिसे वह अपनी लकी चार्म मानती हैं। सुनीता पहले भी अपनी अंतरिक्ष यात्रा में भगवद गीता, शिव और ओम के प्रतीकों को साथ ले गई थीं। यह उनके भारतीय जुड़ाव और आध्यात्मिकता का संकेत है।

यह भी पढ़ें : मंत्री संजय निषाद ने किया बड़ा खुलासा, 7 दारोगाओं के तुड़वाए हाथ-पैर और उन्हें गड्ढे में फिंकवाया

सुनीता और उनके साथी बुच विलमोर 9 महीने 14 दिनों तक अंतरिक्ष में थे। 19 मार्च 2025 को, उनका स्पेसएक्स रॉकेट फ्लोरिडा के तट के पास मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से स्प्लैशडाउन हुआ। वे 17 घंटे लंबी यात्रा के बाद धरती पर वापस लौटे। नासा ने इस स्प्लैशडाउन का वीडियो भी जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि सुनीता और बुच को स्ट्रेचर पर बाहर निकाला गया।

Exit mobile version