Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मंत्री संजय निषाद ने किया बड़ा खुलासा, 7 दारोगाओं के तुड़वाए हाथ-पैर और उन्हें गड्ढे में फिंकवाया

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मंच से विवादित बयान देते हुए नहर आ रहे हैं।

by Vinod
March 19, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मंच से विवादित बयान देते हुए नहर आ रहे हैं। संजय निषाद पुलिसवालों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं। सात दारोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मंत्री संजय निषाद 18 मार्च को अपनी निषाद पार्टी की जनाधिकार यात्रा को लेकर सुल्तानपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रतापगढ़-सुल्तानपुर सीमा पर स्थित चांदा इलाके के मदारडीह गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ही उन्होंने पुलिस को लेकर विवादित बयान दिया था। मंत्री ने कहा कि पुलिस उनके समुदाय के लोगों को फर्जी मुकमदे दर्ज पर फंसा रही है। उन्होंने पुलिसवालों से यहां तक कहा कि हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी केस हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा। मंत्री ने आगे कहा कि, अगर फर्जी केस दर्ज करोगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे। मैं पूरे मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से करूंगा।

RELATED NEWS

पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

August 22, 2025

दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे

मंत्री संजय निषाद ने आगे कहा कि, मैं ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं, कई दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर पहुंचा हूं। मंत्री ने आगे कहा कि जरूरत हुआ तो दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे। मंत्री के इसी बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर युजर्स कमेंट लिखने के साथ उसे शेयर कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक मंत्री की तरफ से कोई बयान नहीं आया।

4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

दरअसल, होली के दिन 14 मार्च को जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में होली खेलने के दौरान एक दलित और निषाद परिवार में विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि मारपीट तक हुई, जिसमें एक 65 वर्षीय दलित महिला सुनरा देवी को चौट आई और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के कहने पर शाहपुर ग्राम प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनमें से ग्राम प्रधान समेत 4 को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था।

इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए, नहीं तो

पूरे मामले की जानकारी जब निषाद पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को हुई तो उन्होंने भरे मंच से पुलिस के सीओ और बाकी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निषाद समाज के लोगों को इस केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है वो निर्दोष हैं। इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए, नहीं तो उन पर एक्शन होगा।

Tags: Minister Sanjay NishadSanjay Nishad's statementSanjay Nishad's video
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

by Vinod
August 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना, लेकिन सूबे का सियासी पारा 2025 से ही चढ़ने लगा...

Next Post
Bihar News

'लैंड फॉर जॉब' मामले में ED दफ्तर पहुंचे लालू यादव, RJD कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Nagpur

Nagpur violence: मास्टरमाइंड फहीम शमीम के इशारे पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी का भी आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist