रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मल्टीप्लेक्स टिकट की कीमतें वाजिब नहीं रखेंगे, तो थिएटर खाली रह जाएंगे। अदालत ने कर्नाटक सरकार के 200 रुपये के टिकट सीमा आदेश पर सुनवाई करते हुए फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 6, 2025
in राष्ट्रीय
Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म टिकट की अधिकतम कीमत 200 रुपये से ज्यादा नहीं रखी जा सकती। सरकार का यह फैसला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस नियम को चुनौती देते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और कुछ अन्य संगठनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला उनकी स्वतंत्रता और व्यवसायिक अधिकारों में दखल है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

हॉल खाली रह जाएंगे

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा, “आजकल लोग 100 रुपये की पानी की बोतल तो खरीद लेते हैं, लेकिन थिएटर में जाने से कतराते हैं। अगर मल्टीप्लेक्स टिकटों के दाम वाजिब नहीं रखेंगे, तो उनके हॉल खाली रह जाएंगे। लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना जरूरी है।”

RELATED NEWS

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

अगस्त 22, 2026
Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

अगस्त 20, 2026

अदालत ने आगे कहा कि सिनेमाघरों की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और घर बैठे मनोरंजन के बढ़ते चलन के बीच, अगर टिकट की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर रहीं, तो सिनेमा उद्योग को नुकसान उठाना पड़ेगा।

नियम के खिलाफ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

यह मामला कर्नाटक सिनेमाज (रेगुलेशन) (अमेंडमेंट) रूल्स, 2025 से जुड़ा है। इस नियम के खिलाफ पहले हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। कर्नाटक हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 23 सितंबर को इस नियम पर अस्थायी रोक लगा दी थी। इसके बाद 30 सितंबर को डिवीजन बेंच ने आदेश दिया था कि जब तक मामला तय नहीं होता, एक अंतरिम व्यवस्था बनाई जाए ताकि सभी पक्षों के आर्थिक हित सुरक्षित रहें।

हाई कोर्ट ने क्या निर्देश दिया था

हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि मल्टीप्लेक्स अपने हर टिकट का पूरा रिकॉर्ड रखें जैसे बिक्री की तारीख, समय, भुगतान का तरीका, टिकट की कीमत और जीएसटी का ब्यौरा। साथ ही नकद बिक्री की स्थिति में नंबरयुक्त और टाइम-स्टैम्प वाली रसीद देने को कहा गया था।

अब सुप्रीम कोर्ट ने इस डिवीजन बेंच के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि मल्टीप्लेक्सों को इस रिकॉर्ड रखने की अनिवार्यता से अस्थायी राहत दी जाती है। हालांकि, अदालत ने साफ किया कि टिकट की कीमतों पर चर्चा जरूरी है और राज्य सरकार का उद्देश्य जनता को सस्ता मनोरंजन उपलब्ध कराना होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य संबंधित पक्षों को चार हफ्तों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Tags: Karnataka GovernmentMultiplex Ticket PriceSupreme Court
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Supreme Court Senior Citizen Property Rights:सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार बोली- परीक्षा का सिस्टम अब होगा फुलप्रूफ

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

NEET Paper Leak Supreme Court Hearing:सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में...

Next Post
भाजपा प्रचार के बीच निरहुआ ने मांगी नीलम गिरी के लिए वोट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भाजपा प्रचार के बीच निरहुआ ने मांगी नीलम गिरी के लिए वोट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Tata Motors gifts new Sierra to Indian women cricket team

Tata Motors: विश्व विजेता बेटियों का होगा सम्मान,टाटा मोटर्स देगी महिला क्रिकेट टीम को कौन सी नई कार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist