मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

करौली में नहीं खत्म हुआ तनावपूर्ण वातावरण, हिंसा भड़कने के बाद डर के कारण लोग घरों में हुए कैद

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 3, 2022
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: राजस्थान के करौली में शनिवार शाम करीब छह बजे हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इससे शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कर्फ्यू और डर के कारण लोग घरों में कैद हैं। 18 घंटे बाद भी हालात पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाए है। इससे रविवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में मूलभूत सुविधाए भी बाधित रहीं। दूध और अखबार जैसी जरूरी चीजों का वितरण नहीं हो सका। इधर, इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

बाइक रैली पर किए गए पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि, हटवारा बाजार से रैली गुजरने के दौरान विशेष समुदाय के कुछ लोग मकानों की छतों से पथराव करने लगते हैं। इससे रैली के साथ चल रहे एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मी और कुछ लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और हिंसा भड़क गई। देखते ही देखते उपद्रवियों ने बाजार में स्थित दुकानों में आग दी।

RELATED NEWS

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

जुलाई 9, 2026
Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

जून 25, 2026

इसके बाद हालात काबू से बाहर हो गए और जयपुर से 600 पुलिसकर्मियों के दल को बुलाना पड़ा। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी करौली पहुंचे। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने सबसे पहले धारा 144 लागू की, लेकिन इसका प्रभाव नहीं दिखने के कारण कुछ देर बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर और सख्ती बरतकर शांत कराया।

हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे। मामूली घायलों को इलाज के बाद शनिवार को ही छुट्टी दे दी गई थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र का जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पूरी घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दंगा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में हर हाल में कानून का पालन होगा।

Tags: Curfew in Karaulijaipur newsjaipur news todaykarauli voilencerajsthan newsrajsthan news today
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

Jaipur SMS Hospital: भावुक कर देने वाला पल, अपने गुरु का पोस्टमार्टम करते समय कांपे हाथ, रो पड़े डॉक्टर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Jaipur SMS Hospital: जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में बुधवार का दिन बेहद भावुक रहा। रोजाना पोस्टमार्टम करने वाले...

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

Jaipur Missing Children Case: राजधानी जयपुर में रहने वाले चार मासूम बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप...

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

Jaipur Protest : जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रैली में पहुंचे अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की, बिगड़ा माहौल

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Jaipur Protest Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो...

Jaipur News

पिकनिक बना काल, जयपुर से टोंक गए 11 दोस्त, 8 की बनास नदी में डूबकर मौत

by Gulshan
जून 10, 2025

Jaipur News : राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार, 10 जून को एक दर्दनाक हादसे में आठ युवकों की बनास...

jaipur news, jaipur crime news, jaipur kidnapping news, anuj kidnapping case

Jaipur Kidnapping Case : नाहगढ़ में किडनैप युवक को पुलिस ने कुछ इस अंदाज़ में खोजा, वीडियो हुआ वायरल

by Gulshan
अगस्त 28, 2024

Jaipur Kidnapping Case : जयपुर के नाहरगढ़ में एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। एक सप्ताह पहले हुए अनुज अपहरण...

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी पर परिवार ने नहीं किया दावा, RBI ने भी लेने से किया इनकार

कोलकाता एयरपोर्ट पर 113 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist