बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

सोयाबीन तेल के दाम की बढ़ोतरी से हिल रहा है बजट, स्थिति सुधरने में लगेगा काफी समय

by Brajesh Srivastava
मार्च 14, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से सूरजमुखी तेल की पूर्ति नहीं हो पा रही है। दोनों ही देशो से भारी मात्रा में सूरजमुखी तेल लिया जाता है। दोनों देशो में जंग छिड़ने के कारण सूरजमुखी की खेती पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जो कि लम्बे समय के लिए ही परेशानी का कारण बना रहेगा। विश्लेषकों के मुताबिक जंग ख़तम होने के बाद भी स्थिति सुधरने में काफी समय लग जाएगा, जिस वजह से तेल की पूर्ति नहीं हो पाएगी। सूरजमुखी तेल की किल्लत और पाम ऑयल की कीमतों में तेजी आ जाने से सोयाबीन तेल पर काफी असर पड़ा है। इसके दाम अब तक दस फीसदी बढ़ चुके हैं।

इसी के साथ पाम आयल को बहुत ही फायदा रहेगा। भारत में खाद तेल का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। सूरजमुखी तेल की पूर्ति न होने के कारण पाम आयल की मांग बढ़ जाएगी। भारत 25 लाख टन से अधिक सूरजमुखी तेल का आयात करता है, लेकिन जंग के करण तेल की पूर्ति नहीं हो पारी है जिस कारण पाम आयल की कीमते आसमान छू रही है।

RELATED NEWS

Oil Prices: दीपावली के बाद आम लोगों को महंगाई का झटका, खाद्य तेलों की मांग बढ़ने से सरसों तेल के रेट्स बढ़े

अक्टूबर 29, 2022

सूरजमुखी तेल के लिए यूरोप और अर्जेंटीना पर निर्भर नहीं हुआ जा सकता क्योंकि इन देशो में तेल की खपत बहुत अधिक है। भारत में भी सूरजमुखी तेल की खपत बहुत अधिक है। इंडानेशिया पाम ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक है और उसके बाद दूसरे स्थान पर मलेशिया है। केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों की कीमतों पर लगाम लगाने के लिये बहुत उपाय किये हैं लेकिन इसका कोई असर बाजार पर नही दिख रहा है।

अर्जेंटीना से तेल खरीदने की संभावना बहुत कम है क्योंकि उनकी लगत बहुत अधिक है व उत्पादन बहुत कम जिस कारण उनकी कीमत भी बहुत अधिक है। भारत का खानपान काफी अलग है, जिस तेल की कीमत कम होती है लोग उसी पर निर्भर हो जाते है। इसीलिये अब पाम आयल और सोयाबीन आयल का इस्तेमाल पढ़ जाएग। इसी के साथ इस बार सरसों की अच्छी फसल की भी उम्मीद हैं जिससे कीमतों में ज़्याद उछाल नहीं आएगा। सरसो की कटाई अभी चल रही है और कुछ दिनों में सरसो का तेल बाजार में आ जाएगा जो की अन्य तेलों की कीमतों पर लगाम लगाएगा।

गोदरेज इंटरनेशल के निर्देशक दोराब ई मिस्त्री ने एक कार्यक्रम में बताया कि ऊर्जा की ऊंची कीमतों की वजह से पूरे साल कीमतें बढ़ी ही रहेंगी। वैश्विक आर्थिकी की रफ़्तार धीमी होने का असर पाम ऑयल समेत कमोडिटी की कीमतों पर पड़ेगा। हालांकि, मांग की भारी कमी की वजह से इस साल के बीच तक कमोडिटी की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है।

(ऋषभ गोयल)

Tags: icrease in price of soyabean oilpalm oil prices increasedsunflower oil prices increased
Share197Tweet123Share49

Brajesh Srivastava

Related Posts

Oil Prices: दीपावली के बाद आम लोगों को महंगाई का झटका, खाद्य तेलों की मांग बढ़ने से सरसों तेल के रेट्स बढ़े

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 29, 2022

दिवाली के बाद लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगने वाला है. सर्दी शुरू होने के साथ ही...

Next Post

पुरानी गाड़ियों को या तो बेचो या फिर कबाड़ में दो, री-रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ी

महंगाई की मार डालेगी जेब पर डाका, चाय-कॉफी और मैगी के दामों में जबरदस्त इजाफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist