Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘जाला’ का मायावी जाल…5 साल में 6000 करोड़ की ठगी, किसान, पुलिस से क्रिकेटर तक सब हुए शिकार

​​ गुजरात के साबरकांठा में पुलिस ने बीजेड ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की है। बीजेड ग्रुप के सीईओ भूपेंद्र सिंह जाला पर आरोप है कि उन्होंने पांच साल के दौरान लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर छह हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उनके खाते से 175 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है।

by Gulshan
December 4, 2024
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Bhupendra Singh Jala
Share on FacebookShare on Twitter

Bhupendra Singh Jala : देश भर में जहां साइबर ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं अधिक मुनाफे का लालच देकर कई लोग एक-दूसरे को ठगने का काम भी कर रहे हैं। इस तरह से लाखों और करोड़ों की ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल का मामला गुजरात के साबरकांठा का है, जहां एक व्यक्ति ने अधिक मुनाफे के लालच में आकर पांच वर्षों में छह हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

गुजरात के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी, राजकुमार पांडियन ने बताया कि पोंजी योजना के तहत लोगों से ठगी का यह पूरा घोटाला 6,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घोटाले का मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह जाला है, जो साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर तालुका का निवासी है। जब सीआईडी ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की, तो वह फरार हो गया।

RELATED NEWS

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

June 7, 2026
Gujarat News

Gujrat News : सोशल मीडिया पर अहमदाबाद का वीडियो वायरल, 3 साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी कार, और फिर…

October 30, 2025

जाला के ठिकाने से CID ने किए कई खुलासे

पुलिस महानिदेशक सीआईडी, राजकुमार पांडियन ने बताया कि भूपेंद्र सिंह जाला की कंपनी के लिए काम करने वाले एक एजेंट अनंत दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भूपेंद्र सिंह जाला से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 16.37 लाख रुपए नकद, तीन लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, रबर स्टैंप, दस्तावेज और पैन कार्ड जब्त किए हैं।
किसानों से भी की गई ठगी
राजकुमार पांडियन ने बताया कि भूपेंद्र सिंह जाला ने शिक्षकों, किसानों, पुलिसकर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगा है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें बड़े-बड़े नेताओं के साथ उसकी फोटो थी। जाला प्रत्येक एजेंट को निवेश के बदले 5 से 25 प्रतिशत तक कमीशन देता था। सीआईडी ने उसके दोनों बैंक खातों की जांच की, और इन खातों से 175 करोड़ रुपए का लेन-देन पाया गया।
5 क्रिकेटर्स से 10 लाख से 1 करोड़ तक कि ठगी
गुजरात की बीजेडी ग्रुप द्वारा एक स्कीम “एक का दो” लॉन्च की गई थी, जिसमें कई हाई प्रोफाइल लोग निवेश करते हुए ठगी का शिकार हो गए। इस स्कीम में शामिल होने वाले व्यक्तियों में क्रिकेटर्स शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, साईं सुंदर और अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हैं। इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सिंह जाला है, जिसने यह स्कीम चलाकर लोगों से बड़ी रकम ठगी। निवेशकों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर जाला ने करोड़ों रुपये की ठगी की। जांच में यह भी सामने आया कि इस स्कीम के तहत कई बड़े नामों ने पैसे लगाए थे, जो अब इस घोटाले के शिकार हो गए हैं।

सर्विलांस पर डाला गया जाला का नंबर

भूपेंद्र सिंह जाला के ठगी के मामले में सीआईडी को इनपुट मिलने के बाद, उसने एक महीने तक उसके फोन नंबर को सर्विलांस पर रखा था। जाला बीजेड फाइनेंशियल सर्विसेज नामक फर्म चलाता था और उसने उत्तरी गुजरात, गांधीनगर और वडोदरा में लोगों से पैसे जुटाए थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी, राजकुमार पांडियन ने बताया कि जाला खुद को बीजेड ग्रुप का सीईओ बताता था और अवैध रूप से लोगों से राशि इकट्ठा करता था।
यह भी पढ़ें : गिरफ्तारी को लेकर गुस्से से गर्माए किसान, आज होगी ग्रेटर नोएडा में महापंचायत…

जानकारी के अनुसार, जाला के पास भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) या किसी अन्य प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं थी। लोगों का विश्वास जीतने के लिए उसने शुरुआत में समय पर रिटर्न दिया और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कमीशन पर एजेंट भी नियुक्त किए थे।

Tags: Bhupendra Singh JalaGujarat News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Funeral Raises Questions on Identity: गुजरात के नवसारी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने धर्म, सामाजिक स्वीकार्यता...

Gujarat News

Gujrat News : सोशल मीडिया पर अहमदाबाद का वीडियो वायरल, 3 साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी कार, और फिर…

by Gulshan
October 30, 2025

Gujarat News : अहमदाबाद के नोबलनगर क्षेत्र में 29 अक्टूबर को घटित एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला...

Gujarat News

गुजरात में बगावत की सज़ा, AAP ने विधायक को किया गया सस्पेंड!

by Gulshan
June 26, 2025

Gujarat News : गुजरात के बोटाद से आम आदमी पार्टी के विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने निलंबित कर दिया...

Gujarat News

Gujarat News : भारतीय कोस्ट गार्ड को क्यों लेनी पड़ी पाकिस्तानी एजेंसी की मदद, जानें कैसे बाल-बाल बची 12 लोगों की जान ?

by Gulshan
December 5, 2024

Gujarat News : भारतीय तटरक्षक बल ने देश के एक व्यापारी जहाज के 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया...

आखिरकार पकड़ा गया लंगड़ा सिरियल किलर, 25 दिन में 5 युवतियों से रेप के बाद चलती ट्रेन में किया मर्डर

आखिरकार पकड़ा गया लंगड़ा सिरियल किलर, 25 दिन में 5 युवतियों से रेप के बाद चलती ट्रेन में किया मर्डर

by Vinod
November 27, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वह पैर से लंगड़ा था। लाठी लेकर ट्रेन में सफर करता और बोगी के अंदर अपने शिकार...

Next Post
दिल्ली से संभल के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, दौरे से पहले गाजीपुर बार्डर तक बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली से संभल के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, दौरे से पहले गाजीपुर बार्डर तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Rakesh Tikait

Farmers Mahapanchayat Live Update: गिरफ्तारी को लेकर गुस्से से गर्माए किसान, आज होगी ग्रेटर नोएडा में महापंचायत, जानें क्या होगी आगे की रणनीति?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist