Site icon News1India

अविश्वास प्रस्ताव हमारा नहीं बल्कि विपक्ष का फ्लोर टेस्ट- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी

नई दिल्ली। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के तीसरे दिन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाना हमारा नहीं बल्कि उनको फ्लोर टेस्ट है.

विपक्ष द्वारा अविश्वास लाना हमारे लिए शुभ

लोकसभा में बोलते हुए पीएम ने बताया कि, हमारी सरकार पर भारत की जनता ने बार-बार विश्वास जताया है. देश की जनता को हम आभार देते हैं. भगवान बहुत ही दयालु होते हैं वो किसी न किसी माध्यम से इच्छाओं की पूर्ति करते हैं. मैं भगवान का ही आर्शीवाद है कि विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने का सुझाव दिया. पिछली बार जब 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, वो भी ईश्वर का आदेश था. ये हमारे सरकार का नहीं बल्कि विपक्ष का फ्लोर टेस्ट है. विपक्ष द्वारा अविश्वास लाना हमारे लिए शुभ होता है.

Exit mobile version