IAS officers: UPSC टॉपर और खूबसूरती बेमिसाल,जानिए इन 3 महिला IAS अफसरों की सफलता की कहानी

परी बिश्नोई, स्मिता सभरवाल और तनु जैन जैसी महिला IAS अफसरों ने अपनी मेहनत और स्मार्टनेस से यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई। इनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें खास पहचान दिलाई है।ये तीनों साबित करती हैं कि मेहनत, आत्मविश्वास और स्मार्टनेस से हर सपना सच हो सकता है।

IAS

IAS officers: सिविल सेवा परीक्षा जिसे दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है, पास करना किसी भी आम इंसान के लिए बहुत बड़ी बात है। लाखों लोग इस परीक्षा को पास करने का सपना देखते हैं, लेकिन जो लोग इसमें सफल होते हैं, उनकी चर्चा बहुत होती है। खासकर अगर बात करें महिला IAS अफसरों की, तो उनकी मेहनत और खूबसूरती दोनों ही चर्चा का हिस्सा बनती है। आइए जानते हैं उन महिला अफसरों के बारे में जिनकी खूबसूरती और स्मार्टनेस ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

परी बिश्नोई

परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं और 2019 में UPSC परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल की थी। उनका जन्म 26 फरवरी 1996 को हुआ। परी के पिता वकील और मां पुलिस इंस्पेक्टर हैं। वो अपनी सफलता का श्रेय हमेशा अपनी मां को देती हैं। दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरी बार UPSC परीक्षा में सफलता पाई। परी का आत्मविश्वास और खूबसूरती उन्हें खास बनाती है।

स्मिता सभरवाल

स्मिता सभरवाल ने UPSC की परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की थी और वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अफसर बन गईं। स्मिता शुरू से ही पढ़ाई में अव्‍ल रही हैं और उन्‍होंने बोर्ड परीक्षाओं में भी टॉप किया था। उनकी मेहनत और खूबसूरती की चर्चा होती रही है, साथ ही वह एक प्रेरणा भी हैं कि किस तरह मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

तनु जैन

तनु जैन दिल्ली में जन्मी और 2014 बैच की महिला IAS अफसर हैं। पेशे से वह डॉक्टर थीं, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्‍होंने डॉक्टर की नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी की। तनु की खूबसूरती के भी काफी चर्चे हैं और उनका करियर भी उन्‍होंने शानदार तरीके से बनाया है। वे अपने फैसलों से साबित करती हैं कि खूबसूरती और बुद्धिमत्ता दोनों एक साथ हो सकती हैं।

Exit mobile version