शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

कौन है राधा कुमारी,गृहिणी बनी मिसाल, परिवार और पढ़ाई को साथ लेकर रचा इतिहास, पांच भर्ती परीक्षा की रही टॉपर

आंध्र प्रदेश की गृहिणी राधा कुमारी ने मेगा डीएससी 2025 परीक्षा में पांच विषयों में शानदार रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया। परिवार और बच्चों की ज़िम्मेदारियों के बीच मिली यह सफलता सबके लिए मिसाल है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

Andhra Pradesh:के श्रीकाकुलम जिले की एक साधारण महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह कहानी है चिंतादा राधा कुमारी की, जो एक गृहिणी होते हुए भी पढ़ाई और सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा।

कौन हैं राधा कुमारी?

राधा कुमारी, श्रीकाकुलम जिले के सरुबुज्जिली मंडल के मतलाबु पेटा गांव की रहने वाली हैं। उनके पति के.एल. नायडू हैदराबाद में एलआईसी एजेंट हैं। साल 2016 में राधा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने नागार्जुन विश्वविद्यालय से तेलुगु विषय में एमए किया। इसके बाद 2013 में हैदराबाद से टीटीसी, 2018-19 में भाषा पंडित की पढ़ाई, और 2023 में आंध्र विश्वविद्यालय से बी.एड पूरा किया।

RELATED NEWS

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

जुलाई 27, 2026
Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

जुलाई 18, 2026

पढ़ाई और परिवार दोनों संभाले

राधा हमेशा से शिक्षक बनना चाहती थीं। शादी और बच्चों की ज़िम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई का सिलसिला नहीं रोका। दिन-रात मेहनत करके उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा (डीएससी) की तैयारी की।

जब राज्य सरकार ने 16,347 पदों के लिए मेगा डीएससी परीक्षा की घोषणा की, तब राधा ने अपने सभी योग्य विषयों में आवेदन किया। उन्होंने एक-एक करके सभी परीक्षाएं दीं और नतीजे आने पर सबको हैरान कर दिया।

पांचों विषयों में शानदार सफलता

राधा कुमारी ने पांच विषयों में आवेदन किया और सभी में शानदार सफलता हासिल की। उनकी रैंक इस प्रकार रही:

एसजीटी (चित्तूर नालोकल) – 14वीं रैंक

एसए तेलुगु (श्रीकाकुलम) – 23वीं रैंक

एसए सोशल स्टडीज (श्रीकाकुलम) – 39वीं रैंक

टीजीटी सोशल (श्रीकाकुलम) – 77वीं रैंक

टीजीटी तेलुगु (श्रीकाकुलम) – 113वीं रैंक

इन नतीजों ने साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी मंज़िल हासिल की जा सकती है।

पति और परिवार का मिला साथ

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए राधा ने कहा कि यह सब उनके पति के सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने बच्चों की देखभाल से लेकर पढ़ाई का माहौल बनाने तक हर तरह से मदद की।

राधा के परिवार के लोग भी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनके बड़े भाई पहले से ही सरकारी शिक्षक हैं और छोटे भाई पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

राधा कुमारी की यह सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो परिवार की ज़िम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। उनका यह सफर बताता है कि सही इच्छा, मेहनत और परिवार का साथ हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

Tags: educationinspirationwomen empowerment
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Viral Exam Answer Sheet: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छात्र की उत्तर पुस्तिका का वीडियो तेजी से वायरल हो...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

Next Post
Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist