Sunday, November 22, 2026 1:23 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Money laundering: रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट में मिले 331 करोड़ , मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का हुआ खुलासा, ED की जांच तेज

Money laundering: रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट में मिले 331 करोड़ , मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का हुआ खुलासा, ED की जांच तेज

उदयपुर में एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट में 331 करोड़ मिलने से बड़ा डिजिटल फ्रॉड सामने आया। यह पैसा 1xBet बेटिंग नेटवर्क से जुड़ा पाया गया। ED जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट ने कितने म्यूल अकाउंट इस्तेमाल किए।

by SYED BUSHRA
29/11/2025
Udaipur 331 crore money laundering

Rapido Driver Account Scam: देश में डिजिटल फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग किस हद तक आम लोगों को प्रभावित कर रहे हैं, इसका ताज़ा उदाहरण उदयपुर में देखने को मिला है। यहां एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक अकाउंट में 331 करोड़ रुपये जमा पाए गए, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस अकाउंट से उदयपुर के ताज अरावली रिज़ॉर्ट में एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का भुगतान किया गया था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला जांच एजेंसियों की नज़र में आ गया।

ED की जांच में सामने आया 331 करोड़ रुपये का मनी ट्रेल

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का कहना है कि उसकी टीम एक बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच कर रही थी। जांच के दौरान उन्हें एक ऐसा बैंक अकाउंट मिला जिसमें 19 अगस्त 2024 से 14 अप्रैल 2025 के बीच 331 करोड़ 36 लाख रुपये जमा किए गए थे। रिकॉर्ड बताते हैं कि यह अकाउंट एक ऐसे शख्स का था जिसकी आमदनी सिर्फ घर की मरम्मत जैसे छोटे खर्च के लिए ही पर्याप्त थी। ED ने पुष्टि की कि यह अकाउंट एक रैपिडो ड्राइवर का था, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।

1xBet बेटिंग ऐप से जुड़ा पूरा खेल

पुलिस और ED की जांच में सामने आया कि यह पैसा 1xBet नाम के एक बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है। इस नेटवर्क से जुड़े लोग गैर-कानूनी कमाई को छिपाने के लिए ड्राइवर के बैंक अकाउंट को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। Qम्यूल अकाउंट वह होता है जिसका उपयोग अपराधी अपने गलत धंधे से कमाए पैसों को सफेद दिखाने और जांच एजेंसियों से बचने के लिए करते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

इस मामले में ड्राइवर को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके अकाउंट में करोड़ों रुपये आ-जा रहे हैं। यहां तक कि ताज अरावली में हुई आलीशान शादी का खर्च भी इसी अकाउंट से किया गया, लेकिन ड्राइवर अनजान रहा।

गरीब लोगों को आसान निशाना बनाते हैं क्रिमिनल

जांचकर्ताओं का कहना है कि ऐसे गिरोह मजदूर, किसान, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय जैसे लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्हें छोटे लाभ का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट को अपने नेटवर्क में जोड़ लिया जाता है।
लेकिन यह मामला और भी गंभीर है, क्योंकि ड्राइवर को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि वह करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा बना दिया गया है।

सरकारी एजेंसियों ने इसे डिजिटल अपराध बढ़ने का बड़ा खतरा बताया है। जन धन योजना के तहत बने लाखों बैंक अकाउंट का गलत फायदा अपराधी उठा रहे हैं। यह मामला चेतावनी देता है कि थोड़ी-सी लापरवाही किसी भी नागरिक को बड़े अपराध में फंसा सकती है।

शाही शादी और ड्राइवर की गरीबी,घटना की सबसे बड़ी विडंबना

ताज अरावली की भव्य शादी इस मामले से और चर्चा में आ गई। जांच में यह भी पता चला कि उदयपुर पिछले हफ्तों में सुपर-लक्ज़री शादी की वजह से दुनिया भर में सुर्खियों में था। नेत्रा मंटेना, जो NRI फार्मा उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी हैं, उनकी शादी वामसी गदिराजू से हुई। वामसी सुपरऑर्डर के को-फ़ाउंडर और CTO हैं। इस शादी में बिज़नेस, बॉलीवुड और विदेशी मेहमानों ने हिस्सा लिया।

इसी शादी के खर्च में ड्राइवर के अकाउंट से मोटी रकम ट्रांसफर होने से मामला और गहरा गया। ED अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क ने कितने बैंक अकाउंट को म्यूल अकाउंट बनाया, और इसके पीछे कौन लोग हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
US Politics: थैंक्सगिविंग संदेश में ट्रंप के आरोप से राजनीतिक माहौल गर्म, किस डेमोक्रेटिक सांसद पर लगाए कौन से गंभीर आरोप

US Politics: थैंक्सगिविंग संदेश में ट्रंप के आरोप से राजनीतिक माहौल गर्म, किस डेमोक्रेटिक सांसद पर लगाए कौन से गंभीर आरोप

NHRC ने स्लीपर बसों पर सख्त निर्देश किए जारी, लगातार बढ़ते हादसों पर राज्यों को तुरंत कदम उठाने का आदेश

NHRC ने स्लीपर बसों पर सख्त निर्देश किए जारी, लगातार बढ़ते हादसों पर राज्यों को तुरंत कदम उठाने का आदेश

गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ में वापसी के संकेत दिए, बिग बॉस 19 में खुलासा कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी

गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ में वापसी के संकेत दिए, बिग बॉस 19 में खुलासा कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी

POPULAR POST

Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026
Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India