Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » एनडीए कैंडीडेट सीपी राधाकृष्णन चुने गए देश के अगले उपराष्ट्रपति, जानें इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी को कितने मिले वोट

एनडीए कैंडीडेट सीपी राधाकृष्णन चुने गए देश के अगले उपराष्ट्रपति, जानें इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी को कितने मिले वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर संसद में सुबह से लेकर देरशाम तक मतदान हुआ, मतगणना के बाद जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुने गए।

by Vinod
09/09/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के 17वें उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर मंगलवार को संसद भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो देरशाम पांच बजे तक चला। कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी के बीच था। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने मीडिया के सामने आकर चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को 452 मत मिले हैं। राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुधर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए हैं।

लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भारत की संसद में कुल 788 सांसद हैं। वर्तमान दोनों सदनों को मिलाकर 7 सीटें रिक्त हैं। इस तरह कुल 781 सांसदों को वोट करना था, जिसमें से 13 वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं डाला। सभी सांसदों ने वोटिंग की। मतों की गणना का काम शुरू हुआ और आखिर में एनडीए के कैंडीडेट सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को हराकर देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया। राधाकृष्णम की जीत के बाद बीजेपी के नेता गदगद हैं और सोशल मीडिया में देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को बधाई दे रहे हैं।

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे वोट डाला। वोटिंग शुरू होने से पहले सभी एनडीए सांसदों ने सुबह 9.30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया। ठीक एक दिन पहले खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसदों के साथ बैठक की थी। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन किया था। एनडीए के घटक दलों की भी बैठक हुई और जीत को लेकर रणनीति भी बनी। जैसे कयास लगाए जा रहे थे, नतीजा भी वही निकला। एनडीए कैंडीडेट ने उपराष्ट्रति का चुनाव आसानी से जीत लिया।

RELATED NEWS

No Content Available

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने घोषणा की थी कि उसके सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे। पार्टी ने कहा था कि यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक, दोनों से बराबर दूरी बनाए रखने के उसके नीति के तहत लिया गया है। बीजेडी के राज्यसभा में सात सांसद निरंजन बिशी, सुलता देव, मुजीबुल्ला खान, सुभाशीष खुंटिया, मानस रंजन मंगराज, सस्मित पात्रा और देबाशीष सामंतराय है। लोकसभा में उनका कोई सांसद नहीं है। शिरोमणि अकाली दल ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाई थी। उसका कहना था कि उसे राज्य में आई अभूतपूर्व बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र और पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) से मदद नहीं मिली।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भी यूरिया की कमी के कारण राज्य के किसानों की पीड़ा का हवाला देते हुए चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा, पिछले 20 दिनों से, बीआरएस राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को यूरिया की कमी के बारे में चेतावनी दे रही है। फिर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विरोध स्वरूप और 71 लाख तेलंगाना किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, बीआरएस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। अगर नोटा एक विकल्प होता, तो हम उसे चुनते। राज्यसभा में बीआरएस के चार सांसद दामोदर राव दिवाकोंडा रेड्डी, बी पार्थसारधि रेड्डी, केआर सुरेश रेड्डी और रवि चंद्र वड्डीराजू है, लेकिन लोकसभा में उनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

 

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

Vice Presidential Election Result

Vice Presidential Election 2025 NDA उम्मीदवार शानदार जीत हासिल कर बने 15 वे उपराष्ट्रपति, जानिए विपक्ष, समर्थकों और नेताओं की प्रतिक्रिया

GST reforms benefits for all

GST Reforms Benefit:जनता को मिलेगा बड़ा लाभ, कौन सी कार हुई 8 लाख ₹ तक सस्ती, त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत

POPULAR POST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India