Vijay Diwas 2024: विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में है। इस ऐतिहासिक दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराकर एक नया राष्ट्र स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। विजय दिवस (Vijay Diwas 2024) भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।
क्यों मनाया जाता है विजय दिवस
विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है यह दिन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के समापन का प्रतीक है। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था जिससे बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम को विजय मिली। यह दिन 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत की स्मृति में मनाया जाता है।
इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ और पाकिस्तान को हार स्वीकार करनी पड़ी। विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़े: शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, यूपी में इन खास दिनों पर रात 11 बजे तक खुलेंगे ठेके