मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

मेघायल के ऑलराउंडर खिलाड़ी आकाश कुमार ने बल्ले से काटी गदर, 11 गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक, लगातार 8 गेंदों पर मार दिए 8 सिक्सर, तोड़ा रवि शास्त्री और युवराज सिंह का रिकार्ड।

by Vinod
नवम्बर 10, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत को मिला गया खूंखार बल्लेबाज। जांबाज बैटर हिटमैन से भी ज्यादा खतरानक है। युवराज सिंह से भी गगनचुंभी छक्के मारता है। रवि शास्त्री की तरह चतुर खिलाड़ी है। जब वह क्रीज पर उतरता है तो दिग्गज गेंदबाज पानी भरते नजर आते है। 150 की तेज गेंद पर मेघालय का चौधरी खड़े-खड़े बाउंड्री के उस पार पहुंचा देता है। तभी तो अब पूर्व क्रिकेटर भारत की न्यू सनसनी को टीम इंडिया में जल्द से जल्द एंट्री की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

कद काठी छोटी, चेहरे पर हल्की मुस्कान। बपचन से कुछ अलग करने का जज्बा। युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर की तरह मैदान में उतरकर भारत के लिए खेलने का सपना बुना। फिर क्या था मेघायल के चौधरी साहब की मेहनत रंग लाई। रणजी के चयनकर्ताओं ने एक नजर में युवा बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी पर फिदा हो गए और आनन-फानन में उसका चयन रणजी टीम में कर लिया। फिर क्या था मेघायल का चौधरी सूरत में चमका। जांबाज बल्लेबाल ने क्रिकेट के इतिहास में ऐसा रिकार्ड बना दिया, जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था।

RELATED NEWS

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

अगस्त 24, 2026

25 साल के आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 बॉल पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज 11 बॉल पर फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। आकाश ने इंग्लैंड के बेन वाइट के 12 बॉल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अकाश कुमार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर एक दशक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। भारतीयों में पिछला रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के बनदेव सिंह के नाम था, जिन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, जिसे आकाश ने तोड़ दिया है। अकाश कुमार बेखौफ अंदाज में खेले। तेज गेंदबाजों को आगे बढ़कर सिक्सर जड़े। स्पिन गेंदबाजों पर भी वह कहर बनकर टूटे। आकाश कुमार ने रविवार को एक ऐसी पारी खेली, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

आकाश कुमार ने 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। सबसे पहले गैरी सोबर्स ने 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के मारे थे। उन्होंने यह कारनामा ग्लैमरगन और नॉटिंघमशायर के बीच मैच में मैल्कम नैश के एक ओवर में किया था। फिर 1984-85 में रवि शास्त्री ने यह कारनामा किया। इसके बाद 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ से बहस के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े थे। आकाश इतने भर से भी नहीं रूके। उन्होंने लगातार आठ बॉल पर आठ सिक्सर जड़कर दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया।

अब हम आपको मेघायल के चौधरी के बारे में बताते हैं। आकाश कुमार ने अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत साल 2019 में किया। उन्होंने 2019 में मेघालय के लिए नागालैंड के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था। इसी साल आकाश ने सिक्किम के खिलाफ लिस्ट ए और गुजरात के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भी मैदान पर उतरे। आकाश अपनी तूफानी अंदाज में बैटिंग के साथ-साथ मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं। आकाश के करियर को देखें तो उन्होंने अब तक कुल 30 फर्स्ट, 28 लिस्ट और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में आकाश के नाम 500 से ज्यादा रन के साथ 87 विकेट भी हैं। इसके अलावा आकाश ने लिस्ट में 203 बनाने के साथ 37 विकेट भी लिए हैं, जबकि टी20 में उनके नाम 28 विकेट है।

आकाश कुमार चौधरी को भविष्य का कपिल देव बताया जाता है। आकाश बैटिंग के साथ शानदार बॉलिंग करते हैं। वह 140 से 150 की स्पीड में गेंद डालने के साथ स्विंग के महारथी भी हैं। जानकार बताते हैं कि आकाश का अभी कॅरियर शुरू हुआ है। आगे चलकर आकाश टीम इंडिया के आकाश बनेंगे। आकाश का जलवा 2026 में आईपीएल में भी देखने को मिलेगा। आकाश कुमार ने अपनी इस पारी को लेकर कहा कि बल्ले पर गेंद आराम से आ रही थी। ज्यादा कुछ नहीं किया। मैरिट के हिसाब से बल्लेबाजी की। टीम को तेज रनों की जरूरत थी। ऐसे में मैंने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया और सफल रहा। भविष्य को लेकर आकाश ने कहा कि मेरा काम है अच्छा प्रदर्शन करना। बांकि ज्यादा मैं कुछ नहीं सोचता।

Tags: 6 sixes in 6 ballsCricket Akash Kumar ChoudharyCricket NewsmeghalayaRanji match
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

Next Post
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

Tejashwi Yadav

बिहार के लोग रचने जा रहे इतिहास, लाएंगें 'नौकरी वाली सरकार' : तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist