Monday, November 16, 2026 9:10 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » बड़ा खुलासा, प्लेन क्रैश के बाद इसने बचाई यात्री रमेश विश्वास की जान, मुकद्दर का सिकंदर जप रहा था इस देवता का नाम

बड़ा खुलासा, प्लेन क्रैश के बाद इसने बचाई यात्री रमेश विश्वास की जान, मुकद्दर का सिकंदर जप रहा था इस देवता का नाम

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। इस यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है। इस यात्री के पासपोर्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

by Vinod
13/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। इसका अर्थ ये है कि जिसके ऊपर हाथ भगवान का हो, आशीर्वाद भगवान का हो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। हां ये कहावत अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दौरान सच साबित हुई। जब हादसे के बाद एयर इंडिया का विमान धू-धू कर जलने लगा। भीषण हादसे में जहां 241 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं एक यात्री आग के गोलों को पार कर जिंदा बच गया। वह हादसा स्थल से खुद बाहर निकला और पैदल चलकर एम्बुलेंस में बैठकर अस्पताल गया।

अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे के बीच एक चमत्कारिक खबर सामने आई है। सीट नंबर 11ए पर यात्रा कर रहे रमेश विश्वास कुमार नामक यात्री जिंदा पाए गए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के इस भयानक मंजर में रमेश का जीवित बचना लोगों के लिए एक आशा की किरण बनकर सामने आया है। घटना स्थल पर मौजूद बचावकर्मियों का कहना है कि रमेश को मलबे के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से उनकी जान बच पाई।

एयर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। एयर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बताया जा रहा है कि 241 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक यात्री रमेश विश्वास की जान बची है।

RELATED NEWS

ahmedabad plane crash investigation

Ahmedabad Plane Crash Update: अफवाहों से मचा हड़कंप, पायलट पर आरोपों पर जांच एजेंसी ने क्या कहा

February 13, 2026
Ahmedabad Plane Crash

7 महीने तक ग्राउंडेड रहा ड्रीमलाइनर! एअर इंडिया के 787-8 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

June 14, 2025

रमेश, जो सीट नंबर 11ए पर बैठे थे, एक ब्रिटिश नागरिक हैं और पिछले 20 साल से लंदन में रह रहे हैं। वह अपने भाई अजय कुमार के साथ भारत में परिवार से मिलने आए थे। हादसे के बाद रमेश ने मीडिया को बताया, टेकऑफ के 30 सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ। विमान हवा में लड़खड़ाया और फिर धड़ाम से जमीन पर गिर गया। जब मेरी आंख खुली, तो चारों तरफ लाशें और मलबा था। मैं डर गया, लेकिन किसी तरह सीट से निकला और जलते मलबे से बाहर भागा। चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें थीं, फिर भी लंगड़ाते हुए घटनास्थल से बाहर निकला। रमेश ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि वह कैसे बचे। जबकि उनका भाई अभी भी लापता है।

रमेश विश्वास ने कहा, मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है। वहीं एक चश्मदीद, जयेश पटेल ने बताया कि जब उन्होंने तेज आवाज सुनी और धुआं उठता देखा, तब रमेश लगभग 500-600 मीटर की दूरी पर थे। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा था। हजारों लोग सड़क पर आ गए। रमेश बाहर आए और उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। एक महिला ने बताया कि उस वक्त रमेश भगवान श्रीकृष्णा के नाम का जाप कर रहे थे। वह यही कह रहे थे कि कान्या जी ने मुझे बचा लिया। कन्हा जी सबकी रक्षा करेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमेश बहुत डरे हुए थे और किसी से बात करने को तैयार नहीं थे।

रमेश का यह बचाव किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं है। रमेश का वीडियो, जिसमें वह मलबे से निकलकर चलते हुए नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इसे ‘मुकद्दर का सिकंदर’ करार दिया। एक स्थानीय निवासी ने कहा, विमान आग का गोला बन गया था, कोई कैसे बच सकता है? यह भगवान का करम है। रमेश का यह बचाव विश्व के उन दुर्लभ मामलों की याद दिलाता है, जहां विमान हादसों में लोग चमत्कारिक रूप से बच गए। जैसे 2009 में यमनिया फ्लाइट 626 की बहिया बकरी, जो हिंद महासागर में गिरने के बाद अकेली बची थीं।

रमेश की कहानी न केवल उनके साहस की गवाही देती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि विपदा में भी उम्मीद की किरण बाकी रहती है। फिलहाल, रमेश अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाजरत हैं, और देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। हादसे के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह भी अस्पताल जाकर घायल यात्री रमेश से मिले। रमेश ने ग्रहमंत्री को विस्तार से प्लेन क्रैश के बारे में बताया। फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्लेन क्रैश में जहां यात्रियों की अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं डॉक्टर्स के हॉस्टल में भी कई डॉक्टरों की मौत हुई है।

Related Posts

ahmedabad plane crash investigation

Ahmedabad Plane Crash Update: अफवाहों से मचा हड़कंप, पायलट पर आरोपों पर जांच एजेंसी ने क्या कहा

February 13, 2026
Ahmedabad Plane Crash

7 महीने तक ग्राउंडेड रहा ड्रीमलाइनर! एअर इंडिया के 787-8 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

June 14, 2025
आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खोलेगा राज

आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खोलेगा राज

June 14, 2025
घायल यात्री रमेश विश्वास से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, ‘नमो’ को मिल गया अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ‘क्लू’

घायल यात्री रमेश विश्वास से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, ‘नमो’ को मिल गया अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ‘क्लू’

June 13, 2025
Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात

June 13, 2025
10 घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ था प्लेन हादसे का जिक्र, विमान क्रैश की बकाएदा जारी कर दी गई थी तस्वीर

10 घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ था प्लेन हादसे का जिक्र, विमान क्रैश की बकाएदा जारी कर दी गई थी तस्वीर

June 13, 2025
Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सलमान खान का बड़ा फैसला, बोले- ‘अब जश्न का वक्त नहीं’

June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: ‘मैं शॉक में हूं..’ अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सनी देओल, अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने जताया शोक

June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash

इमरजेंसी में फ़रिश्ता बन जाती हैं एयर होस्टेस, इनके जज़्बे को सलाम!

June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash : BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर, 20 छात्रों की मौत

Ahmedabad Plane Crash : BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर, 20 छात्रों की मौत

June 12, 2025
Next Post
10 घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ था प्लेन हादसे का जिक्र, विमान क्रैश की बकाएदा जारी कर दी गई थी तस्वीर

10 घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ था प्लेन हादसे का जिक्र, विमान क्रैश की बकाएदा जारी कर दी गई थी तस्वीर

Sunjay Kapur Death

Sunjay Kapur Death: घोड़े से गिरे, मधुमक्खी ने डंक मारा.. करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत

Entertainment news : कौन से दर्द से जूझ रहीं हिना खान, हनीमून पर ऐसा क्या हुआ की पहुंची डॉक्टर के पास

Entertainment news : कौन से दर्द से जूझ रहीं हिना खान, हनीमून पर ऐसा क्या हुआ की पहुंची डॉक्टर के पास

POPULAR POST

Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

November 11, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

November 14, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India