Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नेपाल के लोग क्यों खरीदते हैं यूपी के इस शहर से बाइक और साइकिल?, जानें उस शहर की क्या है खासियत ?

उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। इसके साथ ही जिले का एक बड़ा हिस्सा सीमावर्ती क्षेत्र में आता है

by Gulshan
November 24, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Thuthubari Maharajganj
Share on FacebookShare on Twitter

Thuthubari Maharajganj : उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। इसके साथ ही जिले का एक बड़ा हिस्सा सीमावर्ती क्षेत्र में आता है, जहां दोनों देशों के लोग बाजारों में घूमते और खरीदारी करते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा महराजगंज जिले में कई ऐसे बाजार हैं जो सीमावर्ती इलाकों में हैं। इन बाजारों में बड़ी संख्या में विदेशियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसा ही एक बाजार महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटा हुआ है। इस इलाके की खास बात यह है कि यहां दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के देश में आते-जाते रहते हैं। इसके अलावा महराजगंज जिले के ठूंठीबारी में हर शाम विदेशियों की भीड़ उमड़ती है।

नेपाल के मुकाबले काफी सस्ती मिलती हैं बाइक और साइकिल

इस बाजार की खास बात यह है कि पड़ोसी देश नेपाल से भी कई लोग यहां साइकिल और बाइक खरीदने आते हैं। नेपाली नागरिक संदीप पासवान ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि वह इस बाजार में साइकिल खरीदने आए हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि नेपाल में साइकिल मिलती हैं, लेकिन यहां के मुकाबले काफी महंगी हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल से भी कई लोग यहां बाइक खरीदने आते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि वहां इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। भारत में इसकी कीमत नेपाल से काफी कम है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : IPL के टूटे सारे रिकॉर्ड, ऋषभ पंत बने अब तक के सबसे ज़्यादा कीमत में बिकने वाले पहले 

दो दिन तक रहता है बाजार में आकर्षक नजारा

संदीप पासवान बताते हैं कि वह बचपन से ही इस बाजार में खरीदारी के लिए आते रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने की वजह से वह यहां आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल से भी लोग यहां कई चीजें खरीदने आते रहते हैं। इस बाजार से लोगों का आर्थिक लाभ भी जुड़ा हुआ है। कई लोगों का रोजगार भी इससे जुड़ा हुआ है। खासकर सप्ताह के दो दिन गुरुवार और शनिवार को इस बाजार की रौनक देखने लायक होती है। दोनों देशों के लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिसका नजारा अपने आप में काफी अलग और आकर्षक होता है।

Tags: Thuthubari Maharajganj
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Maharashtra Assembly Election : ‘मैं और…’ चुनाव नतीजों के बाद रिटायरमेंट पर बोले शरद पवार, अपने जवाब से मिटाई सबकी शंका

Maharashtra Assembly Election : 'मैं और...' चुनाव नतीजों के बाद रिटायरमेंट पर बोले शरद पवार, अपने जवाब से मिटाई सबकी शंका

Sambhal Violence

Sambhal Violence : 'पुलिस फायरिंग में हुई तीन जवानों की मौत...', संभल हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist