शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जुबैर ने ब्रिटेन के PM सुनक को श्रीराम रूप में दर्शाया, लिखा- नहीं कोई इंग्लिश्तानी… एक दिल चाहिए that’s made in India, मचा बवाल

by Anu Kadyan
अक्टूबर 29, 2022
in एडिटर चॉइस, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

अल्ट न्यूज का फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर सुर्खियों में है। एक बार फिर उसपर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर मोहम्मद जुबैर का एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोगों ने जुबैर की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल जुबैर की पोस्ट में ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को भगवान राम और माता सीता के रूप में दर्शाया गया है। ये पोस्ट करते हुए जुबैर ने लिखा है कि नहीं कोई इंग्लिश्तानी…. एक दिल चाहिए that’s made in India.. ओ हो हो made in India… जिसे लेकर अब बवाल मच गया है। इस ट्वीट में मेड इन इंडिया की आड़ में जुबैर ने भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक उड़ाया।

धर्म निरपेक्षता की आड़ में बनाया हिंदुओं की आस्था को निशाना

इस गद्दार पाखंडी मोहम्मद जुबेर को तुरंत गिरफ्तार करें यूपी पुलिस यह पाखंडी गद्दार है। https://t.co/rvP5af0v4T

— @सल्लू वर्मा (@VarmaSallu) October 28, 2022

मोहम्मद जुबैर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। लोगों ने जुबैर पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं आहत करने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धर्म निरपेक्षता को आड़ बनाकर हर बार हिंदुओं की आस्था को निशाना बनाया जाता रहा है। मोहम्मद जुबैर भी यही काम कर रहे है। आपको बता दें कि इससे पहले भी जुबैर को धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में जुबैर गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

अरब देशों को भी भड़काने की कोशिश की

गौरतलब है कि मोहम्मद जुबैर ने नूपुर शर्मा का एडिटेड और एकपक्षीय वीडियो शेयर किया था। उसने पूरे देश को नफरत की आग में झोंकने के साथ ही भारत के खिलाफ अरब देशों को भी भड़काने की कोशिश की थी। मोहम्मद जुबैर के कारण ही देश में ‘सर तन से जुदा’ का आतंक फैला था। जिसके चलते इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उदयपुर के कन्हैया साहू सहित कई हिंदूओं का सरकलम कर दिया था।

https://twitter.com/AlmostIAS/status/1585960209658564609?s=20&t=IegEfLRLHkBkZYhC1jWOCw

हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश की

बता दें कि मोहम्मद जुबैर के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने जून 2021 में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में ट्विटर सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल वीडियो वायरल करते हुए ये आरोप लगाया गया था कि में एक मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी काटकर उससे जबरदस्ती जय श्री राम बुलवाया गया है। इस वीडियो के वायरल होते ही मुस्लिम पत्रकारों ने हिंदुओं को बदनाम करना शुरू कर दिया। लेकिन जब गाजियाबाद पुलिस ने मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार किया तो मामला ठंडा हुआ।

https://twitter.com/Chhavinathtakur/status/1585928811438559232?s=20&t=u0cDmgwzvMCEMY8axlD4Xw

‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर प्रदर्शन

इसके बाद मोहम्मद जुबैर ने तनिष्क विवाद का फायदा उठाया। दरअसल उसने ट्विटर पर इंदौर के एक शोरूम का वीडियो शेयर किया। जिसमें ये आरोप लगाया गया कि तनिष्क के शोरूम के बाहर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ लोग शोरूम में घुसकर काम कर रहें लोगों को डरा धमका रहे है। फिर इस वीडियो की जांच हुई तो पता चला कि जुबैर शोरूम के अंदर की तस्वीरों और ‘जय श्री राम’ के नारे की आवाज को आधार बनाकर हिन्दुओं को आक्रामक साबित करना चाहता था।

निष्पक्षता और धर्म निरपेक्षता की आड़ में हर बार हिंदुओ की आस्था को निशाना बनाया जाता है, मोहम्मद जुबेर भी इस काम में पीछे नहीं।
हमारे देवी देवता की फ़ोटो का इस तरह इस्तेमाल गलत है।
शर्म आनी चाहिए

— sunil dhiman (@sunildh12796007) October 28, 2022

पॉस्को एक्ट के तहत FIR

बता दें कि इससे पहले जुबैर ने 07 अगस्त, 2020 को एक ट्विटर यूजर को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने की कोशिश की थी। उसने एक नाबालिग बच्ची की तस्वीर सार्वजानिक की। जिसमें ये बताया गया था कि बच्ची उस यूजर की पोती थी और जुबैर के ट्वीट के बाद उसे रेप की धमकियां मिली थी। जिसके बाद जुबैर पर नाबालिग लड़की की ऑनलाइन प्रताड़ना का आरोप लगा। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत जुबैर पर एफआईआर दर्ज की।

Tags: Mohammad ZubairNews1Indiarishi sunakShri Ram
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Britain: वाह रे बिहार के लाल! PM सुनक की कोर कमेटी में शामिल हुए सीवान के प्रज्वल,16 साल की उम्र में ली थी कंजर्वेटिव पार्टी की सदस्यता

Delhi-NCR Weather: जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI, जानें क्या है नोएडा और गुरुग्राम का हाल  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In