Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

Navratri 2022: आज महानवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन, जानिए विधि और इसका महत्व

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
October 4, 2022
in देश, धर्म, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shardiya Navratri 2022: देशभर में दुर्गा पूजा के अष्टमी-नवमी पर होने वाली कन्या पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मां दुर्गा की मूर्तियां भी अपने पूरे स्वरूप में आ चुकी हैं. शारदीय नवरात्रि के पवित्र अवसर पर दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाता है. हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरू होती है.

दरअसल नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है और विजय दशमी यानी दशहरे के दिन उन्हें धूमधाम से विदा किया जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि (आज) 26 सितंबर 2022 (सोमवार) से आरंभ हो गए हैं. शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व बताया जाता गया है. इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है.

RELATED POSTS

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

October 5, 2022

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

October 5, 2022

कई जगहों पर लोग अष्टमी तिथि को ही कन्या पूजन करते हैं. इस बार महा अष्टमी 3 अक्टूबर सोमवार को पड़ रही है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 2 अक्टूबर रविवार को सायं 06.47 से अगले दिन सोमवार 03 अक्टूबर को सायं 04.37 बजे तक रहेगी. जबकि उदय तिथि के कारण अष्टमी का व्रत 3 अक्टूबर को ही रखा जाएगा.

जो लोग अष्टमी तिथि पर कन्या की पूजा नहीं करते हैं वे नवमी पर इस परंपरा का पालन करते हैं. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस बार अश्विन शुक्ल की नवमी तिथि 03 अक्टूबर सोमवार को सायं 04.37 बजे से मंगलवार, 04 अक्टूबर को दोपहर 02.20 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के कारण नवमी का पूजन 04 अक्टूबर को ही होगा.

जानिए कन्या पूजन की विधि

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्याओं को अपने घर आमंत्रित करें. गृह प्रवेश पर कन्याओं का स्वागत करें और सभी नव दुर्गा के सभी नामों के जयकारे लगाएं. कन्याओं को स्वच्छ जगह बिठा कर, सभी के पैरों को दूध से भरे थाल में रखकर अपने हाथों से उनके पैर स्वोच्छभ पानी से धोएं. फिर कन्याओं के मस्तक पर अक्षत, पुष्प या कुमकुम लगाएं, माता भगवती का ध्यान करके इन देवी रूपी कन्याओं को उनकी इच्छानुसार भोजन कराएं. भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा, उपहार दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें.

इसे भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का जानें रहस्य, कैसे और कब करें देवी का पूजन

Tags: navratri 2022Sharadiya Navratri 2022
Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

by Abhinav Shukla
October 5, 2022

Moradabad: एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई। मुरादाबाद में विजयदशमी के पावन त्यौहार पर बुराई के प्रतीक...

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

by Web Desk
October 5, 2022

हमीरपुर। राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव में सदियों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां दशहरे पर रावण दहन...

Durga Puja 2022: सिंदूर से खेलकर मनाई जाती है विजय दशमी, आज भी बंगाली समाज निभाता है सदियों पुरानी कुछ ऐसी रस्में

by Muskaan Rajput
October 5, 2022

Vijay Dashami 2022: आज 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जा रहा है. शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का समापन हो...

Dussehra 2022: विजयदशमी पर इस पक्षी के दर्शन से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं, सुख-समृद्धि का होगा वास, क्यों है इतना खास

by Muskaan Rajput
October 5, 2022

इस साल दशहरा का त्योहार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा, ऐसी मान्यता है कि, इस दिन पक्षी को देखने भाग्य...

Navratri 2022: CM योगी ने नवमी पर पांव पखार कर किया कन्या पूजन, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर लिया आशीर्वाद

by Abhinav Shukla
October 4, 2022

Gorakhpur: शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर मंगलवार सुबह 08 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां दुर्गा स्वरूपा...

Next Post

Shardiya Navratri 2022: महानवमी पर ऐसे पूजा करने से होंगे सब काम, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जानें कन्या पूजन की विधि

MP News: दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के हेलमेट न लगाने पर होगी सख्त कार्यवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version